File Photo
File Photo

Loading

नाशिक: गुटखा बंदी के होने के बाद भी कई जगहों पर गुटखा चाय की तरह बिक रहा है। पान की दुकानों के साथ लोग अपने घरों से अवैध रूप से गुटखा बेच रहे हैं। यह गुटखा कहां से आता है ऐसा  सवाल उठाया जा रहा है। नाशिक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में खुलेआम अवैध गुटखा बेचा जा रहा है। बुधवार 21 जून को ट्रेन संख्या 12321 हावड़ा-सीएसएमटी ट्रेन में कई फेरीवालों को गुटखा बेचते हुए देखा गया।

कसारा से सीधे मुंबई स्टेशन पर बड़े पैमाने पर बेचा जा रहा 

नाशिक और इगतपुरी के बीच गुटखा की बिक्री जोरों पर है। साथ ही गुटखा कसारा से सीधे मुंबई स्टेशन पर बड़े पैमाने पर बेचा जा रहा है। प्रशासन इसकी अनदेखी कर रहा है। यात्रियों की मांग है कि रेलवे इन गुटखा बेचने वालों पर नजर रखे और कार्रवाई करे। इतना ही नहीं, यह गुटखा सेहत के लिए हानिकारक होने के बावजूद हावड़ा से आने वाले यात्री गुटखा खाते हैं और कहीं भी थूक देते हैं। रेलवे ट्रेन को खराब करते हैं। ट्रेन में से दूसरों पर थूकते हैं। रेलवे पुलिस और आरपीएफ को इसकी जानकारी है लेकिन वे इसकी अनदेखी कर रहे हैं, जिसकी शिकायत यात्री कर रहे हैं।

भुसावल स्टेशन से ही अवैध रूप से गुटखा लाया जाता है महाराष्ट्र में 

भुसावल एक बडा जंक्शन है, भुसावल से दूसरे राज्यों के लिए भी ट्रेनें चलती हैं। कई बार गीतांजलि एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनों में भुसावल स्टेशन से ही अवैध रूप से गुटखा महाराष्ट्र में लाया जाता है। ये अवैध गुटखा विक्रेता छोटे स्टेशनों से चढते हैं। गुटखा बेचते हैं और चलती गाड़ी में उतर जाते हैं। कई बार ये गुटखा बेचने वाले रेलवे स्टेशन से पहले ही उतर जाते हैं। कई यात्रियों ने कहा है कि गुटखा बेचने की शुरुआत भुसावल से होती है।