धुलिया में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का हंडा मोर्चा

    Loading

    धुलिया : शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) की ओर से सोमवार को धुलिया महानगरपालिका (Dhulia Municipal Corporation) के सामने हंडा मोर्चा (Handa Morcha) निकाला गया। धुलिया राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष रणजीत राजे भोसले की प्रमुख उपस्थिति में हुए इस आंदोलन (Movement) में जोरदार नारेबाजी की गई। अर्जुन टिळे के मार्गदर्शन में हुए झांसी रानी पुतले से धुलिया महानगरपालिका में निकाले गए इस मोर्चे के दौरान कहा गया कि पिछले आठ दिन में एक बार जलापूर्ति (Water Supply) की जा रही है। कुछ स्थानों पर तो हालत यह है कि वहां 15 दिन के अंतराल में जलापूर्ति की जा रही है। इस कारण धुलिया शहर के लोगों की हालत बहुत ही खराब हो गई है। पानी के लोग हंडा लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं, छोटे बच्चे, महिलाएं, विद्यार्थी भी पानी के लिए ही अपना पूरा लगा रहे हैं। पानी के लिए लोगों का इस तरह से भटकना धुलिया महानगरपालिका और वहां सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) के लिए शर्म की बात है। 

    धुलिया महानगरपालिका और वहां सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए शर्म की बात है। धुलिया महानगरपालिका में बीजेपी की तीन साल से सत्ता है, लेकिन बीजेपी की ओर से जनता की दैनिक जरूरतों को भी पूरा नहीं किया जा रहा है। राज्य सरकार समय-समय पर धुलिया महानगरपालिका को जलापूर्ति समेत जल संबंधी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भारी धनराशि मुहैया कराती है, फिर भी धुलिया महानगरपालिका की ओर से लोगों की दैनिक जरूरतों को पूरा नहीं किया जाता। 

    बीजेपी पदाधिकारियों को केबिन में नहीं बैठने दिया जाएगा

    अगर नल का पानी आठ दिन बाद आ रहा है, तो नागरिक वर्ष भर जल क्यों भरें? वर्ष में 55 दिन पानी छोड़ना और 365 दिन पानी चार्ज करना जनता के साथ अन्याय है, एक दिन में पानी देने का वादा करने वाले गिरीश महाजन कहां हैं? ऐसा सवाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने पूछा है। लोगों को जल्दी से जल्दी समय पर पानी नहीं दिया गया तो बीजेपी पदाधिकारियों को केबिन में नहीं बैठने दिया जाएगा, ऐसी चेतावनी आंदोलन कर रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने दी। 

    बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित  

    हंडा मोर्चा के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से पूरे शहर में जल कर माफ करने की मांग करते हुए हाथ में पानी का हंडा लेकर धुलिया महानगरपालिका में सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस आंदोलन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया। मोर्चे में नंदू येलमुले, महेंद्र शिरथ, जीतू पाटिल, दीपक देसाले, संदीप पाटिल, दानिश पिंजारी, गोलू नागमल, राजू चौधरी, कृष्णा गवली, असलम खटीक, स्वामिनी पारखे, अब्दुल अंसारी, जुनैद शेख, एजाज शेख, जुनैद शेख, संजय सरद, वाल्मीकि मराठे, प्रणव भोसले, हिमानी वाघ, किरण बागुल, गिरीश भामरे, ज्ञानेश्वर भामरे, भोला वाघ आसिफ हाजी, रईस काजी, जयदीप बागुल, बरगद शेख, सागर चौगुले, राज कोली, कैलाश चौधरी, नीलेश चौधरी, भूषण पाटिल, राहुल पोल, श्रुतिक पोल, दत्तू पाटिल, चेतना मोरे, उमेश महले, नितिन पाटिल, स्वप्निल पाटिल, राजेंद्र चितोडकर , कमलेश देवरे, भीका नेरकर, दीपक देवरे, करुणा पाटिल, डोमिनिक मालाबारी, शोबा पाटिल, आशा अहिरे, ज्योति नेमाने, मंगला वाघ, भारती तवारे, कविता पदमोर, ललिता महाले, शिन्दू गुरव, सुनीता महाले, दीपाली पाटिल, आशा तारगे, कस्तूर चौधरी, चित्रा खैरनार, पुष्पा कलुंखे, मनीषा चौधरी, सिंधु गांगुर्डे, शांता कसोडे, जीजाबाई अखाड़े सहित अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।