Mumbai Murder
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    सिडको : अंबड पुलिस स्टेशन (Ambad Police Station) सिमा क्षेत्र में एक बार फिर हत्या (Murder) होने की घटना सामने आई है। अंबड लिंक रोड परिसर के संजीव नगर में अज्ञात व्यक्तियों ने युवक पर तीक्ष्ण हथियार से हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। अंबड पुलिस ने अज्ञात संदिग्ध आरोपियों (Accused) के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पिछले दो महीने में अंबड पुलिस स्टेशन सीमा क्षेत्र में यह चौथी हत्या (Fourth Murder) की घटना है। अंबड पुलिस ने दी जानकारी के अनुसार मृतक का नाम आलम शब्बीर शेख (19, मूल निवासी बिहार, आज की स्थिति में संजीव नगर) है, जो अंबड लिंक के संजीव नगर परिसर के मैदान से पैदल जा रहा था। रात 9.30 बजे के आस पास अज्ञात हमलावरों ने आलम पर हमला करते हुए तीक्ष्ण हथियार से गला काट दिया। 

    घटना की जानकारी मिलने के बाद अंबड पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक श्रीकांत निंबालकर, अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक नंदन बगाडे और गश्ती पथक के कर्मचारी घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद खून से सने आलम को आस पास के नागरिकों की मदद से उपचार के लिए जिला सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिसर के नागरिक भयभीत हो गए है। 

    धोखाधड़ी मामले में बहन-भाई के खिलाफ मामला दर्ज

    एक दुर्घटना में पत्नी की मौत हुई। इसके बाद उसके पर्स में रखी डायरी से बैंक की जानकारी लेकर 17 लाख 30 हजार रुपए निकाले। साथ ही मोबाइल भी लिया। अंबड पुलिस ने नितीन जोशी (रा. आनंद अपार्टमेंट, अंबड गांव) की शिकायत के आधार पर बहन नेहा सोनटक्के और भाई योगेश टिल्लू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दी जानकारी के अनुसार नितिन की पत्नी पल्लवी नितीन जोशी ऊर्फ जोत्स्ना रमेश टिल्लू (47) की 5 जनवरी 2022 को मुंबई-आग्रा महामार्ग के मुंडेगांव फाटा परिसर में हुई कार दुर्घटना में मौत हुई। पोस्टमार्टम से पहले मृतक पल्लवी की बहन नेहा और भाई योगेश ने उसकी पर्स और मोबाइल अपने कब्जे में लिया। इसके बाद दोनों ने पल्लवी के पर्स में होने वाली डायरी से बैंक की जानकारी और मोबाइल में होने वाली जानकारी का उपयोग कर 5 जनवरी से 17 फरवरी 2022 दरमियान पल्लवी के विल्होली स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 17 लाख 30 हजार रुपए निकाले।