Nashik Municipal Corporation
File Photo

    Loading

    नाशिक : आगामी नाशिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) चुनाव के लिए कच्ची प्रभाग रचना चुनाव आयोग (Election Commission) को पेश की गई थी, जो अब रद्द कर दी गई है। एक बार फिर से प्रभाग रचना की जाएगी। अब तक इस प्रभाग से टिकट (Ticket) मिलने की आस पर जोर-शोर से प्रचार कार्य में जुटे इच्छुकों की मेहनत पर पानी फिर गया है।

    राज्य सरकार (State Government) ने ओबीसी (OBC) के राजनीतिक आरक्षण समस्या के चलते राज्य चुनाव आयोग के अधिकार अपने पास लिए है। इसके तहत राजपत्र में अधिसूचना प्रसिद्ध की गई है, जिसमें अब तक जिन प्रभागों की हद्द निश्चित की गई है वह रद्द की गई है। घोषित की गई कच्ची प्रभाग रचना अब रद्द हो गई है, जिसे लेकर कुछ इच्छुक उम्मीदवार न्यायालय में गुहार लगाने की तैयारी कर रहे है। कुल मिलाकर नाशिक महानगरपालिका, जिला परिषद और पंचायत समिति की सत्ता महाविकास आघाडी सरकार के पास आ गई है।

    दीपावली में होगा चुनाव?

    महानगरपालिका का चुनाव तीन माह के बाद होने की बात सरकार की रही है। लेकिन दीपावली के बाद चुनाव होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी ऐसी ही बात की है। जून-जुलाई में बारीश शुरू होगी। इसलिए चुनाव नहीं होगा। अब दीपावली तक चुनाव के लिए राह देखनी होगी। ऐसा हुआ तो इच्छुकों द्वारा जोर-शोर के साथ शुरू प्रचार कार्य रोकते हुए कुछ समय के बाद इसे शुरू करना होगा। साथ ही प्रभाग बदलने की संभावना है।