Nashik Police, custody, Imran and Guddu, Lalit Patil drugs case
ड्रग माफिया ललित पाटिल

Loading

मुंबई: हाल ही में सामने आई बड़ी खबर के मुताबिक, पुणे पुलिस ने ड्रग माफिया ललित पाटिल (Lalit Patil) की दो सहेलियों को गिरफ्तार कर लिया है। जी हां मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बेंगलुरु जाकर ललित पाटिल को दबोचा है। पिछले 15 दिनों से पुणे पुलिस को गीदड़भभकी दे रहा ललित पाटिल मुंबई पुलिस के शिकंजे में फंस गया। लेकिन एक तरफ जहां मुंबई पुलिस की तारीफ हो रही थी तो वहीं पुणे पुलिस की कार्यकुशलता पर भी सवालिया निशान लग रहे थे। इसके बाद पुणे पुलिस की जांच तेज हो गई है और पुणे पुलिस (Pune Police) ने ड्रग मामले (Nashik News) में ललित पाटिल के दो सहेलियों को नासिक से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई नासिक में रात को की गई है।  आइए जानते है पूरी खबर… 

पुणे पुलिस की कार्रवाई 

मिली जानकारी के मुताबिक, ड्रग माफिया ललित पाटिल की गिरफ्तारी के बाद पुणे पुलिस की एक टीम मुंबई आई है जबकि दूसरी टीम नासिक पहुंची है और ललित पाटिल की दो सहेलियों को गिरफ्तार किया है।  मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस दोनों को आज कोर्ट में पेश करेगी।  दोनों के नाम प्रज्ञा कांबले और अर्चना निकम हैं।

शिवाजी नगर कोर्ट में पेशी 

यह बात सामने आई है कि ससून अस्पताल से ललित पाटिल के भागने के बाद ये दोनों ललित पाटिल के संपर्क में थे और उसे भागने में मदद की थी। जब ललित पाटिल फरार था तब वह लगातार इन सहेलियों के संपर्क में था और उसने अपनी कमाई हुई काली कमाई भी इन्हीं के पास रखी थी।  दोनों महिलाओं को पुणे लाया गया है और दोपहर में शिवाजी नगर कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

सहेलियों ने की भागने में मदद

बता दें कि ससून अस्पताल से फरार होने के बाद ललित पाटिल नासिक चला गया।  वह नासिक में इन दोनों सहेलियों से मिला और उन्हें अपनी कमाई हुई काली कमाई दे दी। पुलिस को शक है कि इन दोनों दोस्तों ने ललित को ससून से भागने में मदद की थी।  गौरतलब हो कि ललित पाटिल के घर पर छापेमारी के दौरान पुलिस को तीन किलो सोना मिला।  ललित पाटिल के पास पांच किलो सोना और है और इस सोने के मिलने की भी संभावना है। 

दोनों से लगातार संपर्क में था ललित 

पुणे से जाने के बाद ललित पाटिल अपनी दोस्त प्रज्ञा कांबले से मिलने नासिक आये। इसके बाद उसकी मुलाकात दूसरी सहेली अर्चना निकम से भी हुई, जिसने दोनों से पैसे लिए और आगे बढ़ गई। दो सप्ताह तक फरार रहने के दौरान ललित पाटिल लगातार इन दोनों के संपर्क में था। गौरतलब हो कि  ललित पाटिल की पहली शादी हुई थी लेकिन उनकी पहली पत्नी की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। ऐसे में अब ललित की दोनों सहेलियों को  नासिक से गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को पुणे कोर्ट में पेश किया जाएगा।