Chitra Wagh

Loading

मालेगांव : केंद्र (Central) और राज्य सरकार (State Government) महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं लागू की हैं। दोनों सरकारों की ओर से महिलाओं के उत्थान लिए अनेक काम किए जाने का लक्ष्य रखा गया है और इन लक्ष्य को वरीयता के साथ पूरा किया जा रहा है। महिलाओं (Women) के लिए अमल में लाई जा रही योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के हाथ मजबूत किया जाए, ऐसी अपील बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ (Chitra Wagh) ने की है। केंद्र और राज्य सरकारों से गरीबों के लिए काम करने और आने वाले समय में भी मोदी के हाथों को मजबूत करने का काम करने की अपील की। चित्रा वाघ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से यहां आयोजित महिला मिलन समारोह में बोल रही थीं। 

कार्यक्रम में चित्रा वाघ ने कहा कि केंद्र और राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू की है। उन्होंने कहा कि इस योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाना की हर महिला का दायित्व है। वाघ ने महिलाओं के लिए चलायी जा रही सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर वाघ ने महिलाओं के लिए शौचालय, हर घर जल मिशन के तहत पेयजल, कोरोना काल में मुफ्त राशन वितरण, मुफ्त टीकाकरण, महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून के बारे में उपस्थितों को जानकारी दी। चित्रा वाघ ने अपने भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य में महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के कुशल नियोजन कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों की  समस्याओं का समाधान करने में न तो केंद्र की मोदी सरकार पीछे है और न ही राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार। दोनों मिलकर गरीब परिवार के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए अर्हनिश कार्यरत हैं। 

केंद्र सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को भी न्याय दिलाने के लिए भी कानून बनाया है

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ ने गत दिनों नाशिक से मालेगांव तक एस टी बस से यात्रा पूरी करने के बाद मालेगांव में आयोजित सभा में चित्रा वाघ ने कहा कि नाबालिग बच्चियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है, इसे रोकने के लिए राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार कड़ा कानून बना रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को भी न्याय दिलाने के लिए भी कानून बनाया है। कार्यक्रम में डॉ. भामरे, सुरेश निकम, सुनील गायकवाड़ आदि ने  भी मार्गदर्शन किया। 

इनकी थी उपस्थिति 

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. सुभाष भामरे, जिला अध्यक्ष सुरेश निकम, मनपा ग्रुप लीडर सुनील गायकवाड, संगठन महासचिव देवा पाटिल, महिला मोर्चा जिला समन्वयक स्वाति भामरे, जिला प्रभारी सुरेखा भुसे, दादाजी जाधव, नितिन पोफले, मदन गायकवाड़, प्रदेश सचिव रोहिणी नायडू, मंजूषा काजवडकर, उज्ज्वला पाटिल, सुवर्णा शेलार, उज्ज्वला पाटिल, ज्योति ठाकरे, रूपाली पंडित, लीलावती दिगांवकर, कल्पना सावंत, कविता सावंत आदि उपस्थित थे।