Prakash Javadekar

Loading

पुणे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पिछले नौ साल से देश में विकास और जनता की राजनीति की है। लोगों का विश्वास अर्जित किया। यह विश्वास हमारी ताकत है, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आगामी लोकसभा में 350 से अधिक सीटें और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी, यह विश्वास पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने जताया। उन्होंने मंहगाई से जुड़े सवाल को यह कहते हुए टाल दिया कि गैस की कीमतों में बढ़ोतरी, ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी वैश्विक कारणों से है। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र में ‘एनडीए’ सरकार के नौ साल पूरे होने पर बीजेपी द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जावड़ेकर बोल रहे थे।  

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. डॉ मेधा कुलकर्णी, प्रदेश महासचिव मुरलीधर मोहोल और पुणे शहर अध्यक्ष जगदीश मुलिक भी मौजूद थे। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में नौ साल तक पूर्ण बहुमत की सरकार रही है। पिछले नौ वर्षों में देश में कोई बम विस्फोट या आतंकवादी हमला नहीं हुआ है। डेढ़ सौ जिलों के नक्सली डेढ़ जिले तक ही रह गए। धारा 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी बंद हो गई और प्रगति शुरू हो गई। जावड़ेकर ने कहा कि जी-20 बैठक भी वहां सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

भारत ग्लोबल लीडर बना

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘देश प्रथम’ नीति पर लगातार मेहनत हो रही है और ‘संन्यास कर्मयोगी’ की छवि देश को आगे ले जा रही है। हालांकि, वर्तमान अदूरदर्शी विरोधी इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले भारत का विश्व में कोई विशेष स्थान नहीं था। भारत ने कोविड काल में टीके विकसित कर दूसरे देशों को आपूर्ति की। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि वैक्सीन डिलीवरी के लिए कोविन प्लेटफॉर्म, भीम और यूपीआई का अब दुनियाभर में इस्तेमाल हो रहा है, इस तरह भारत ग्लोबल लीडर बन गया हैं। 

भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था 

जावड़ेकर ने कहा कि दुनिया के विकसित देशों की तुलना में महंगाई दर को कम रखने में भारत को सफलता मिली है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत की विकास दर अन्य विकसित देशों से अधिक हैं। नए राजमार्गों, हवाई अड्डों, जलमार्गों, मेट्रो, रेलवे परियोजनाओं से विकास को बढ़ावा मिला हैं।