Case, register, brother and sister, Molestation, woman

Loading

पुणे: पुलिस के बड़े अधिकारियों से जान पहचान और शिवसेना पदाधिकारियों की पहचान की धमकी देकर एक महिला से छेड़छाड़ (Molestation) करने की घटना सामने आई है। महिला के साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने के साथ महिला के पति के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। इस मामले में एक 37 वर्षीय महिला ने येरवडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार ज्योतिंदर जयंतीलाल पटेल और उसकी बहन (Brother and Sister) के खिलाफ मामला (Case) दर्ज (Register) किया गया है। यह घटना वडगांव शेरी में सितंबर में सोसायटी की पार्किंग में हुई थी। 
पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला व आरोपी वडगांव शेरी परिसर के एक ही सोसायटी में रहते हैं। आरोपी की बहन ने सोसायटी की पार्किंग में पीड़ित महिला के पति का वीडियो बनाया था। जब ज्योतिंदर से जवाब मांगा गया तो उसने पीड़िता पर दबाव डाला और महिला से गाली-गलौज की। बड़े अधिकारियों और शिवसेना के पदाधिकारियों की पहचान की धमकी देते हुए उस महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसके पति के साथ दुर्व्यवहार किया। 
 
 
बच्ची का यौन उत्पीड़न
एक अन्य मामले में नगर रोड के सांगवी स्थित सांडस गांव में 5 साल की एक लड़की का यौन शोषण किया गया। इस मामले में एक 28 वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  यह घटना शनिवार 25 नवंबर की शाम में हुई। इस मामले में पीड़ित बच्चों की 29 वर्षीय मां ने लोणीकंद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार स्वप्निल ढमढेरे उर्फ तात्या (28) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता का 5 वर्षीय बेटा व बेटी घर के आंगन में खेल रहे थे। तभी आरोपी स्वप्नील उसके घर में घुस आया और बच्चों को मोबाइल में अश्लील फोटो दिखाकर उनका यौन शोषण किया। इस मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक भदे कर रहे है।