High Speed Rail
प्रतिकात्मक फोटो

    Loading

    राहुरी: अहमदनगर-बीड-परली रेलवे मार्ग (Ahmednagar-Beed-Parli Railway Route) में से अहमदनगर (Ahmednagar) से आष्टी मार्ग पर काम पूरा हो चुका है। इस बीच 29 और 30 दिसम्बर को सोलापुरवाड़ी से आष्टी नए रेलवे मार्ग पर हाई स्पीड रेल (High Speed Rail) की जांच होने जा रही है। ऐसे में इस रेलवे मार्ग के परिसर में रहने वाले लोग एहतियात बरतें, ऐसा आवाहन रेलवे कर्मियों की ओर से किया गया है। इस संदर्भ में प्रशासनिक तौर पर निर्देश (Instructions) भी दिए गए है।

    इस संदर्भ में रेल प्रशासन (Railway Administration) की ओर से बताया गया कि सोलापुरवाड़ी (Solapurwadi) से आष्टी (Ashti) मार्ग पर सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक यह हाई स्पीड रेल दौड़ेगी। इस मार्ग पर आने वाले गांवों जैसे पिंपला, कुंटफल, कुंभेफल, चिंचोली, धानोरा, साबलखेड, कडा, शेरी, जलगाव मांडवा, कासारी, राधापुर और आष्टी के पटवारी, सरपंच, मंडल अधिकारी और नागरिक इस घटना का उचित संज्ञान लें और रेल पटरी से दूर रहें। साथ में अपने मवेशियों को भी रेल पटरी से दूर रखें। इस संदर्भ में पटवारी, सरपंच, मंडल अधिकारी भी आगे आकर लोगों को इस संदर्भ में सूचित करें, ऐसा आवाहन रेल विभाग की ओर से किया गया है।

    144 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ेगी ट्रेन

    अहमदनगर-बीड-परली रेलवे मार्ग का कार्य इस समय प्रगति पर है। अहमदनगर  से लेकर आष्टी तक 64 किलोमीटर के इस रेल मार्ग पर पूल, स्टेशन के कार्य 100 प्रतिशत पूरे हो चुके है। अहमदनगर-आष्टी मार्ग पर 144 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से इस मार्ग पर हाई स्पीड रेल दौड़ने वाली है। अहमदनगर-बीड रेल मार्ग के लिए करीब 2 हजार 826 करोड़ रुपए खर्च आएगा। इस रेल परियोजनाओं को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से निधि दिया जा रहा है।