arrested
File Photo

    Loading

    पुणे : मनमाने ब्याज (Interest) पर अवैध ऋण (Loan) देनेवाले एक निजी साहूकार (Private Moneylender) को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम कैलास उर्फ अप्पा बाबुराव बिबवे (निवासी महेश सोसायटी, बिबवेवाडी) है। यह कार्रवाई पुणे पुलिस (Pune Police) के फिरौती रोधी दस्ते ने की है। इस मामले में बिबवे के खिलाफ साहूकारी अधिनियम की धारा के तहत एफआईआर दर्ज (FIR FIR Registered) किया गया है।

    इस बारे में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता को पैसों की जरूरत थी। उसने कैलास बिबवे से मार्च 2018 में 25 हजार रुपए लिए थे। बिबवे ने उसे 10 प्रतिशत ब्याज पर यह ऋण दिया था। शिकायतकर्ता ने हर महीने उसे ब्याज भी दिया था। उसके बाद बिबवे ने शिकायतकर्ता से और पैसे देने की मांग की। मूल राशि और ब्याज चुकाने के बाद भी बिबवे धमका रहा था।

    पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

    इससे तंग आकर शिकायतकर्ता ने पुलिस में बिबवे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद फिरौती विरोधी दस्ते ने कैलास बिबवे को हिरासत में लिया।यह कार्रवाई फिरौती विरोधी दस्ते के पुलिस निरीक्षक बालाजी पांढरे के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक श्रीकांत चव्हाण, संपत औचारे, सुरेंद्र जगदाले, शैलेश सुर्वे, विनोद सालुंके, विजय गुरवज़ राहुल उत्तरकर की टीम ने की है।