
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में आये दिन हादसे की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। जी हां पुणे के कर्वेनगर इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां बाइक सवार एक युवक ने लापरवाही से महिला को टक्कर मार दी। इस खौफनाक हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। ये हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस द्वारा संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आइए जानते है पूरी खबर…
इलाज के दौरान मौत
इस दिल दहला देने घटना के बारे में अधिक जानकारी यह है कि कर्वेनगर क्षेत्र व उपनगर में लापरवाह नाबालिग द्वारा बाइक चला रहे हैं। युवक की इस बदतमीजी से महिला की जान चली गई। बाइक सवार युवक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे जख्मी हो कर महिला की मौत हो गई।