पुणे में कोरोना के बाद इतने लाख नए वाहनों की हुई बिक्री, पढ़ें डिटेल्स

    Loading

    पुणे: कोरोना (Corona) के बाद दो वर्षों में शहर में वाहनों (Vehicle) की  बिक्री (Sales) में इजाफा देखने को मिला है। 2022 में शहर में वाहन खरीदारी की गति कोरोना से पूर्व की स्थिति में पहुंच गई हैं। पिछले वर्ष दो लाख 55 हजार नए वाहन शहर की सड़कों पर आए थे। कोरोना से पूर्व 2019 में 2 लाख 40 हजार वाहनों की बिक्री हुई थी। जबकि 2022 में 2 लाख 55 हजार 925 वाहनों की बिक्री हुई।

    पुणे में अन्य शहरों की तुलना में हमेशा से वाहनों की खरीदारी ज्यादा होती है। इसलिए भी पुणे को बाइक का शहर कहा जाता है। शहर में फिलहाल 34 लाख 79 हजार वाहन है। इनमें बाइक की संख्या सबसे अधिक है। कोरोना से पूर्व हर वर्ष वाहनों की खरीदारी में बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन 2020 में कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद वाहनों की खरीदारी पर ब्रेक लग गया था। इस वर्ष वाहनों की खरीदारी में 37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद 2021 में कोरोना की दूसरी लहर आई थी। इसलिए वाहनों की खरीदारी अपने पहले की स्थिति में नहीं लौटी, लेकिन 2022 में कोरोना के सारे प्रतिबंध हटने के बाद वाहनों की खरीदारी में फिर से तेजी नजर आ रही हैं।

    वाहनों की बिक्री में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

    पुणे प्रादेशिक परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार,शहर में कोरोना से पूर्व 2019 में 2 लाख 40 हजार वाहनों की बिक्री हुई थी, जबकि 2022 में 2 लाख 55 हजार 925 वाहनों की बिक्री हुई थी। 2021 की तुलना में 2022 में वाहनों की बिक्री में 50 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वाहनों की खरीदारी में यह गति 2023 में भी जारी रहेगी। 2023 के जनवरी में 23 हजार 992 वाहनों की बिक्री हुई है। वाहनों की खरीदारी बढ़ने से आरटीओ के राजस्व में भारी बढ़ोतरी हुई है।

    • 2022 में बिक्री हुए वाहनों की जानकारी: 2 लाख 55 हजार 925
    • बिक्री हुए कुल वाहन: 1 लाख 61 हजार 839
    • बाइक: 67 हजार 869
    • कार: 22, 444
    • कैब: 6 हजार 868
    • थ्री व्हीलर वाहन: 1393

    कोरोना के दो वर्ष में वाहनों की खरीदारी घट गई थी। 2022 में वाहनों की खरीदी का आंकड़ा बढ़ा है। अब वाहन खरीदी कोरोना के पूर्व की स्थिति को पार कर गई है। हमेशा की तरह बाइक खरीदने की संख्या सर्वाधिक है।

    - संजीव भोर, उपप्रादेशिक परिवहन अधिकारी, पुणे