TMC

Loading

शुक्रवार को मिले 187 नए मरीज, 10 की हुई मौत

ठाणे. ठाणे में कोरोना का संक्रमण कम होता नजर नहीं आ रहा है. इस वैश्विक महामारी से ठीक होने का ग्राफ जरूर पिछले तीन दिनों में ऊपर आया है. परन्तु दिन-ब-दिन बढ़ रहे मरीजों की संख्या से मनपा प्रशासन की चिंता बढ़ती नजर आ रही है. बहरहाल बीते 24 घंटों में कुल 187 कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं. जबकि 10 मरीजों की इलाज के दौरान मौत दर्ज की गई है, जिनमें छह पुरुष और चार महिला मरीजों का समावेश है. इस प्रकार ठाणे में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या  हो गई. मृतकों का आकड़ा 200 के करीब पहुँचते हुए कुल 192 मरीज हो गए हैं. जिनमें 127 पुरुष और 65 महिलाओं का समावेश है. 

ठाणे मनपा की सीमा में शुक्रवार को 92 कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर गए और अब तक कुल 2927 कोरोना पॉजिटिव मरीज निगेटिव होकर अर्थात ठीक (Recover) हो चुके हैं. जबकि 2837 एक्टिव मामले हैं. जिनका इलाज शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है. कोविड-19 से अब तक ठाणे मनपा की सीमा में कुल 192 मौतें हो चुकी हैं.  

ठाणे में कोरोना मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत अन्य मनपा की तुलना में अच्छा माना जा रहा है. क्योंकि पिछले करीब 15 दिनों की तुलना में  मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत 47 से बढ़कर अब 51 फीसदी जा पहुंचा है.  मनपा सूत्रों की मानें तो जिस प्रकार पिछले 10 दिनों से कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ रहे थे, यह एक चिंता का विषय बनता जा रहा था. लेकिन अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. जोकि ठाणे करों के लिए राहत की बात है. 

राज्य सरकार ने ठाणे में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए तीन आईएएस अधिकारियों की भी नियुक्ति किया है और वे अब अन्य मनपाओ में किस प्रकार कोरोना का चेन खत्म हो रहा है उस पर ध्यान केंद्रित कर ठाणे में भी इसी पैटर्न पर काम करने की शुरुवात किये है. साथ ही मनपा स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग इस वैश्विक महामारी कोरोना के नियंत्रण के लिए कई उपाय योजना कर रही है लेकिन स्थिति गंभीर होती जा रही है. 

मनपा प्रशासन का मानना है कि अब तक निजी लैब द्वारा मनपा की सीमा में पाए जाने वाले संदिग्ध मरीजों का टेस्ट किया जा रहा था लेकिन अब मनपा प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी लैब में अधिक टेस्ट किया जा रहा है. जिसके कारण अब अधिक संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा हैं तो ठीक होने वाले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. 

नौपाड़ा-कोपरी प्रभाग समिति में मिले सबसे अधिक मरीज 

शुक्रवार को शहर के मध्य में स्थित नौपाड़ा-कोपरी प्रभाग समिति में सबसे अधिक 37 मरीज पाए गए हैं. जबकि दूसरे स्थान पर लोकमान्य-सावरकर नगर तथा कलवा प्रभाग समिति है जहाँ पर क्रमशः 29-29 कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले हैं. जबकि तीसरे स्थान पर माजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग समिति है जहाँ पर 27 मरीज और चौथे स्थान पर उथलसर प्रभाग समिति है, यहाँ पर, 18 नए कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इस प्रकार माजीवाड़ा, कलवा और नौपाडा-कोपरी परिसर में फिर से मरीजों का आंकड़ा एक बार फिर बढ़ना प्रशासन के लिए चिंता की बात है. वहीँ पिछले कुछ दिनों से हॉटस्पॉट बन चुके मुंब्रा प्रभाग समिति क्षेत्रों में कोरोना के कम संक्रमित मरीजों का मिलना प्रशासन और यहाँ के रहिवासियों के लिए राहत की बात माना जा रहा है.  

प्रभाग समिति निहाय मिले मरीजों की संख्या

प्रभाग समिति       नए मरीज    

1) माजिवडा मानपाडा      – 27    

2) वर्तकनगर                  –  13

3) लोकमान्य सावरकर नगर-  29 

4) नौपाडा-कोपरी               –  37 

5)उथलसर                       –  18  

6) वागले                          –  16  

7) कलवा                         –   29  

8) मुंब्रा                            –  09

9) दिवा                           –  09

10) अन्य क्षेत्र                   –  00 

कुल                          –     187