खतरनाक पेड़ों से ठाणे के सर्विस रोड पर वाहनों को खतरा

    Loading

    ठाणे : ठाणे के ईस्टर्न एक्सप्रेस वे (Eastern Expressway) आम ठाणे करों के लिए आवागमन का मुख्य सड़क है। क्योंकि हाईवे पर अधिकांश समय यातायात जाम रहता है और छोटे वाहन धारक अपने गंतव्य स्थान पर आने जाने के लिए सर्विस रोड (Service Road) का सहारा लेते है। लेकिन अब इस सर्विस रोड पर अब वाहन चालकों को अपनी जान हथेली पर लेकर चलना पड़ रहा है। क्योंकि सर्विस रोड पर लगाए गए पेड़ों (Trees) की टहनियां खतरनाक (Dangerous) स्थिति में पहुँच गई है और कई पेड़ भी खतरनाक हो चुके है। ऐसे में यदि पेड़ों को नहीं हटाया गया या फिर उसकी शाखाएं नहीं काटी गई तो किसी भी समय गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। इन खतरनाक पेड़ों और उसकी टहनियों की छटाई की मांग कांग्रेस ओबीसी विभाग के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष राहुल पिंगले ने महानगरपालिका वृक्ष प्राधिकरण विभाग से की है। पिंगले का कहना है कि सर्विस रोड पर इन पेड़ों के कारण कभी भी कोई जनहानि का हादसा हो सकता है। 

    अधिकारी मामले की अनदेखी कर रहे

    उन्होंने महानगरपालिका कमिश्नर को एक पत्र भी भेजा है। जिसमें कहा है कि गत दिनों सर्विस रोड पर पैरों की बड़ी-बड़ी टहनियां टूट कर गिर जाने से यातायात बुरी तरह अवरुद्ध हुई थी। लेकिन इसके बाद भी ठाणे महानगरपालिका प्रशासन और ठाणे महानगरपालिका वृक्ष प्राधिकरण समिति के अधिकारी मामले की अनदेखी कर रहे हैं। जो निश्चित तौर पर चिंता का विषय है। सवेरे सर्विस रोड पर एक बड़े पेड़ की मोटी टहनियां टूट कर सर्विस रोड पर गिरी।  इसकी चपेट में कोई वाहन या नागरिक नहीं आए। पिंगले को कमिश्नर के संज्ञान में लाया कि इस पेड़ से खतरे को लेकर गत 13 जून को ही उन्होंने संबंधित विभाग को अवगत कराया था। लेकिन, ठाणे महानगरपालिका वृक्ष प्राधिकरण समिति के अधिकारी द्वारा उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया। 

    सर्विस रोड की ओर झुकी टहनियां

    जबकि सर्विस रोड पर पेड़ की बड़ी टहनियां टूट कर गिरने के कारण सर्विस रोड पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते हैं ठाणे महानगरपालिका आपत्ति व्यवस्थापन पथक वहां आ पहुंचा। सर्विस रोड पर पेड़ों की मोटी मोटी टहनियां सर्विस रोड के तरफ झुकी है। किसी भी समय घातक हो सकता है। इन बातों की जानकारी देते हुए राहुल पिंगले ने एक बार फिर ठाणे महानगरपालिका प्रशासन और ठाणे महानगरपालिका वृक्ष प्राधिकरण समिति को सचेत किया है। सर्विस रोड पर झुकी टहनियों को काटने की मांग उन्होंने की है।