Passenger, soon, get, home platform, Diva, home platform in Diva

Loading

मुंब्रा: दिवा स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को लेकर रेल प्रशासन द्वारा कई कामों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसमें प्लेटफार्म 2 पर कुछ ही दिनों में एस्केलेटर शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही 3 और 4 पर ऊपर एवं नीचे भी एस्केलेटर कुछ ही दिनों में शुरू किया जाएगा। जिसका काम प्रगति पर चल रहा है। इससे वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित दिव्यांग यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा। 

इसके साथ दिवा में होम प्लेटफार्म का काम भी तेज गति से किया जा रहा है। इस होम प्लेटफार्म के बन जाने से पश्चिम में रहने वाले यात्रियों को फायदा होगा। दिवा स्टेशन मैनेजर मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि दिवा स्टेशन पर यहां के यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कई विकास कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। आने वाले समय में दिवा स्टेशन का एक नया रंग रूप होगा। जो अभूतपूर्व होगा। 

उक्त विकास काम मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार गोयल की पहल से किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि देश के बहुत सारे स्टेशनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जोड़ा है। जिसमें दिवा स्टेशन का भी एक नाम है। उससे संबंधित कार्य जोर शोर से शुरू है। बहुत जल्द ही दिवा वासियों और यात्रियों को दिवा स्टेशन का एक नया स्वरूप देखने को मिलेगा।