Waldhuni River

    Loading

    अंबरनाथ: अंबरनाथ नगरपालिका द्वारा वालधुनी नदी (Waldhuni River) को साफ बनाने के लिए वालधुनी नदी स्वच्छ्ता अभियान (Cleanliness Campaign) शुरू किया गया है। जिसके 55 दिन हो चुके है। इस अभियान में शामिल होकर उल्हासनगर (Ulhasnagar) वासी भी इस अभियान में शामिल हो इसलिए एक बैठक आयोजित की गई। जहां मिशन को कामयाब बनाने के लिए एक समिति गठित की गई।

    ऊक्त नदी अंबरनाथ और उल्हासनगर से बहती है। वालधूनी नदी अंबरनाथ के साथ-साथ उल्हासनगर में भी वालधुनी नदी स्वच्छता अभियान शुरू हो ऐसी अपील अंबरनाथ नगरपालिका प्रशासन के अधिकारी सुरेश पाटिल, सुहास सावंत और अन्य द्वारा हुई बैठक में उल्हासनगर प्रशासन और शहरवासियों से अपील की गई।बैठक में वालधुनी नदी संवर्धन समिति की स्थापना करके नदी मित्रों, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, राजनीतिक दलों द्वारा स्वख़र्च श्रमदान से उल्हासनगर में वालधुनी नदी स्वच्छता अभियान शुरू करने को लेकर विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में हेल्थ और जल के महत्व को ध्यान में रखते हुए नदीमित्र इकट्ठा हुए थे। 

    बैठक में इनकी रही उपस्थिति

    स्थानीय कैम्प-4 स्थित स्वामी हंसमुनि कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में अंबरनाथ नगरपालिका प्रशासन के अधिकारी सुरेश पाटिल, सुहास सावंत और अन्य अधिकारी, उल्हासनगर महानगरपालिका की पूर्व नगरसेविका अंजली सालवे, रेखा ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मालवणकर, मनसे के अध्यक्ष बंडू देशमुख,  जिला पदाधिकारी सचिन कदम, शिवाजी रगडे,  उल्हासनगर शॉपकीपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिपक छतलानी, डॉ. अमोल मोलावदे, प्रदीप गोडसे, जयेश जाधव, वालधुनी बिरादरी, वान्या फाउंडेशन, द वॉटर फाउंडेशन, सोहम फाउंडेशन, वज्र संघटन और पत्रकार और नदीमित्र उपस्थित रहे। 

    अभियान को सार्थक बनाने की योजना बनी

    नदी संवर्धन समिति की स्थापना करके उल्हासनगर, कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका और अंबरनाथ नगरपालिका प्रशासन के साथ मिलकर वालधुनी नदी स्वच्छ्ता संवर्धन अभियान में शहरवासियों का साथ लेकर अभियान को सार्थक बनाने की योजना बनाई गई।