विकास और विरासत की मूर्ति है PM मोदी, यवतमाल में बोले सीएम एकनाथ शिंदे

Loading

  • महाराष्ट्र में 45 सीटें पार जीत का दावा

यवतमाल: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि पीएम मोदी को महाराष्ट्र के प्रति काफी प्रेम है। नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) यह एक केवल एक नाम नहीं है। बल्कि राष्ट्रभक्ति, हिंदूत्व, विकास, सफलता और प्रखरता का मंत्र है। बीते सप्ताह से महाराष्ट्र में उनकी मौजूदगी में विविध परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। मोदीजी की मौजूदगी में रेलवे प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ किया गया है। महिला सशक्तिकरण योजना से 55 लाख महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। 2 करोड महिलाएं स्वयंम सहायता बचत समूह से जुडेगी। मोदीजी नेशन फर्स्ट का एजेंडा लेकर आगे चल रहे है। मोदी विकास और विरासत की मुरत है। पूरी दुनिया में मोदी नंबर वन है। मोदीजी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया है। अब घर घर मोदी नहीं बल्कि मन मन मोदी रहेगा। मोदी की गारंटी पर जनता को पूरा भरोसा है। इसीलिए तीसरी मर्तबा मोदी जीतकर आएंगे। इस बार एनडीए 400 पार होगी और महाराष्ट्र में 45 सीटें पार होगी।

नागपुर रोड स्थित डोरली में बुधवार को विकसित भारत, विकसित महाराष्ट्र की दिशा में महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का शुभारंभ, अनावरण,राष्ट्र को समर्पित और लाभ का वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समय मुख्यमंत्री बोल रहे थे। इस समय मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी, राज्यपाल रमेश बैस, मंत्री गिरीश महाजन, धनंजय मुंडे, बहुजन कल्याण मंत्री अतुल सावे सहित हिंगोली के सांसद हेमंत पाटिल, यवतमाल वाशिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की सांसद भावना गवली, पालकमंत्री संजय राठोड, विधायक मदन येरावार, विधायक संदीप धुर्वे, विधायक डॉ. संजीवरेड्डी बोदकुरकवार, विधायक नामदेव ससाने, विधायक डॉ. अशोक उईके, विधायक इंद्रनील नाईक, विधायक निलय नाईक, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले आदि मौजूद थे। 

  

अजीत पवार ने क्या कहा 

डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि साल 2014 में पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है। उज्वला योजना से लेकर बेटी बचाओ बेटी पढाओ उपक्रम चलाए गए। हर घर में रसोई गैस पहुंचाने का काम किया है। 10 करोड़  महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का काम किया गया है। मातृशक्ति को बढावा देने के लिए पीएम मोदी ने काम किया है। प्रधानमंत्री देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रीलियन डॉलर तक ले जाना है। वहीं राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रीलियन डॉलर तक पहुंचाना है। महिलाएं सभी क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों पर काम करते हुए राज्य को आगे बढाएगी। 

नारी शक्ति को वंदन- डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जिस यवतमाल में माता सीता का एकमात्र मंदिर है वहां पर नारी शक्ति को वंदन किया जा रहा है। राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए नित नए उपक्रम चलाए है। साढे पांच लाख बचत समूह को  निधि दिया जा रहा है। इससे महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस समय डिप्टी सीएम ने  पीएम मोदी के कार्यकाल में चलाए जा रहे जा रहे विकास कार्य की जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महिला, युवा, किसान और गरीबों के लिए सरकार समर्पित है। किसान सन्मान योजना व नमो किसान महासन्मान योजना के 4 हजार 700 करोड रुपए किसानों के सीधे बैंक खाते में पहुंचाने का काम किया जा रहा है। वहीं मोदी आवास योजना के तहत 10 लाख परिवारों को लाभ दिया जा रहा है। अब मोदी आवास के तहत दिए गए घरों की नेमप्लेट पर पुरुषों के साथ महिलाओं का नाम भी जोडने की जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बलिराजा जलसंजीवनी योजना अंतर्गत 91 प्रोजेक्ट को साढे 13 हजार करोड रुपए पीएम मोदी ने दिए। जिसके चलते यह प्रोजेक्ट अब पूरे हो रहे है। जिससे विदर्भ का सिंचाई बैक लॉग दूर हो रहा है।

रेलवे को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ

सम्मेलन की शुरूआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिला बचत समूह की तरफ से तैयार की गई भेंट वस्तूएं दी गई। इसके अलावा यवतमाल जिला प्रशासन की ओर से संत ज्ञानेश्वर की मूर्ति व एक फोटो फ्रेम देकर सम्मान किया गया। महिलाओं को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी के हाथों विविध महत्वकांक्षी परियोजनाओं का वर्च्युअल तरीके से शुभारंभ किया गया। इसके अलावा वर्धा कलंब ब्रॉड गेज रेलवे 36 किमी व यात्री रेलवे को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। साथ ही अमलनेर आष्टी ब्राड गेज रेलवे लाईन व यात्री ट्रेन का शुभारंभ किया। वरोरा-वणी राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 930, साकोली-भंडारा राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 353, सी प्रकल्प सालईखुर्द तिरोडा महामार्ग क्रमांक 753 का भी लोकापर्ण किया गया। यवतमाल शहर में साकार किए गए पंडित दिनदयाल उपाध्याय के पुर्णाकृति पुतले का अनावरण भी पीएम के हाथों किया गया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों आयुष्मान भारत योजना की तीन लाभार्थियों को लाभ का प्रमाणपत्र दिया गया। इनमें यवतमाल की वर्षा सोनोने, पंचफुला शेलके, पार्वती पारधी का समावेश रहा। वहीं मत्स्य योजना का लाभ यवतमाल की कंचन पांडे, राधिका लाखनकर,  हर्षा धोतरे को दिया गया ई-रिक्शा का लाभ यवतमाल की ज्योति तायडे, आशा सोयाम और नीलिमा पायधन को दिया गया।

यवतमाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्र को विभिन्न परियोजनाओं के समर्पण, अनावरण और लाभ वितरण कार्यक्रम के लिए वायु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से यवतमाल के हवाई अड्डे पर पहुंचे। इस मौके पर राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने फूलों के गुलदस्ते देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री के आगमन पर प्रशासन की ओर से कलेक्टर डॉ। पंकज आशिया, पुलिस अधीक्षक डॉ. पवन बनसोड प्रमुखता से मौजूद थे।