Photo: @Twitter
Photo: @Twitter

    Loading

    देवघर. झारखंड के देवघर जिले में रोपवे केबल कार हादसे के बाद 40 लोगों को बचा लिया गया है। जबकि, 8 लोगों को बचाना बाकी है। एक दिन पहले हुए हादसे में 2 की मौत हुई है और 12 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। पर्यटक देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास त्रिकूट पहाड़ियों पर केबल कार में फंसे हुए हैं।

    इससे पहले झारखंड के मंत्री हाफिजुल हसन ने कहा था, “अब तक 30 लोगों को रेस्क्यू किया है और 18 लोग बाकी हैं। NDRF, वायुसेना और भारतीय सेना बचाव कार्य कर रही है। मेंटेनेंस के अभाव में दुर्घटना हो सकती है। मामले में जांच की जाएगी और जो भी लोग दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। जान बचाना हमारी प्राथमिकता है।”

    रामनवमी पर बड़ी संख्या में पहुंचे थे पर्यटक

    उल्लेखनीय है कि, देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड में त्रिकुट पहाड़ पर झारखंड का सबसे ऊंचा रोपवे है। यह रोपेवे पर्यटकों को मुख्य चोटी पर ले जाता है इस चोटी पर घने जंगल में प्रसिद्ध त्रिकुटाचल महादेव मंदिर और ऋषि दयानंद की आश्रम है। यहां रामनवमी के मौके पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान रविवार देर शाम 5 बजे अचानक रोपवे में खराबी आ गई