coronavirus

    Loading

    चंडीगढ़: चंडीगढ़ में शनिवार को कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप का पहला मामला सामने आया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह जानकारी सामने आई है। संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण (डब्ल्यूजीएस) के लिए कुल 50 नमूने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के प्रयोगशाला में भेजे गए थे।     

    बयान में कहा गया, “प्राप्त परिणामों में से, 35 नमूनों में वायरस के चिंताजनक स्वरूप का पता चला है। एक अल्फा स्वरूप (बी.1.1.1.7), 33 डेल्टा स्वरूप (बी.1.617.2) और एक डेल्टा प्लस संस्करण (एवाई.1) का मामला आया है।”     

    22 मई को संक्रमित पाए गए 35 वर्षीय एक नागरिक के नमूने की जांच में उसे डेल्टा प्लस स्वरूप (एवाई.1) से संक्रमित पाया गया।  इसके अलावा, जून में अब तक 29 नमूने एनसीडीसी को भेजे गए हैं और उनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।