चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना से पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस के भाई करमजीत बैंस को आज लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लुधियाना पुलिस ने बताया कि, सिमरजीत के साथ उसके भाई और 5 अन्य सह-आरोपियों पर जुलाई 2021 में कथित बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था।
CORRECTION | Punjab: The brother of former MLA Simarjeet Bains from Ludhiana, Karamjit Bains was arrested by Ludhiana police today. Simarjeet along with his brother and 5 other co-accused had been booked in an alleged rape case in July, 2021: Ludhiana police pic.twitter.com/7vlEQaTMbT
— ANI (@ANI) July 2, 2022
उल्लेखनीय है कि, लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और दो बार विधायक रह चुके बैंस इस मामले में मुख्य आरोपी हैं और अब भी फरार हैं। पुलिस ने कहा कि उनके भाई और सह-आरोपी करमजीत सिंह बैंस को यहां बसंत एवेन्यू में उनके निर्माणाधीन मकान से गिरफ्तार कर लिया गया।
संयुक्त पुलिस आयुक्त रावचरण सिंह बराड़ ने कहा कि सिमरजीत और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा, ”हम अदालत के आदेशों के अनुसार बैंस की संपत्ति और बैंक खाते कुर्क करने की प्रक्रिया में हैं।” स्थानीय अदालत के निर्देश पर 16 जुलाई 2021 को सिमरजीत बैंस और उनके दो भाइयों समेत पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।