
नई दिल्ली/ब्रजराजनगर. ओडिशा (Odisha) से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास (Health Minister Naba Das) को आज गोली मार दी गई है। पता हो कि, नबा किशोर दास झारसुगुड़ा के विधायक भी हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें बेहद करीब से उनको गोली मारी गई है। उक्त घटना उस वक्त हुई जब नबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
Odisha Health Minister Naba Das brought to a local hospital after being shot at by some unidentified assailants near Brajarajnagar in Jharsuguda district.
Details awaited pic.twitter.com/jUkyjWZwm4
— ANI (@ANI) January 29, 2023
ऐसी खबर है कि उक्त घटना आज दोपहर करीब 12 बजे हुई। यहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर उनके सीने में गोली मारी। आनन फानन में दास को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।
Odisha Health Minister Naba Das sustained injuries after being shot at by some unidentified miscreant near Brajarajnagar in Jharsuguda district. The incident occurred when Naba Das was on his way to attend a programme at Gandhi Chowk in Brajarajnagar.
(File pic) pic.twitter.com/8t8Ftf22Gb
— ANI (@ANI) January 29, 2023
ऐसी भी जानकारी है कि, हमलावर पुलिस की वर्दी में आएथे। इसलिए उन्हें कोई पहचान नहीं पाया। स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास को ब्रजराज नगर में उनको गोली मारी गई है। पुलिस ने फिलहाल चारों तरफ घेराबंदी कर दी है। वहीं इलाके को सील किया जा रहा है। वहीं अब तक हमलावर मौके से फरार हो गए हैं।
पुलिस ASI शामिल
वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर फायरिंग में पुलिस ASI गोपाल दास शामिल है। जानकारी के मुताबिक उप-निरीक्षक गोपाल दास को गांधी चौक में तैनात किया गया था। ASI गोपाल दास ने ही अपनी सर्विस रिवाल्वर से मंत्री नबा दास पर गोली चलाई है। वहीं मामले पर एडिशनल SP गुप्तेश्वर भोई ने कहा कि, फिलहाल आगे की जांच की जा रही है। मंत्री नबा दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर है ।
क्या कहता है चश्मदीद
“At a public grievance office opening, Naba Das was the chief guest. When he arrived, crowd gathered to welcome him. Suddenly, a gunshot was heard. We saw a police personnel running away after shooting from close range; Minister to be air lifted to Bhubaneswar,” says eye witness https://t.co/IUtmORV2oL pic.twitter.com/7udTvCIVm0
— ANI (@ANI) January 29, 2023
वहीं चश्मदीद एडवोकेट राम मोहन राव ने ANI को बताया कि, “वे जब आए थे तो भीड़ उन्हें लेने गई, उसमें कुछ सुरक्षाकर्मी भी थे। उसी दौरान एक आवाज आई और भीड़ में से पुलिस ऑफिसर दौड़ कर भागा। भागने के क्रम में भी उसने फायरिंग की। हमें लगा कि जिसने मारा उसके लिए उसने फायरिगं की है। गोली सीने में लगी है।”