Rape
(सांकेतिक तस्वीर)

Loading

रांची. झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप (Gang Rape) का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना कोकर इलाके की है। यहां बर्थडे पार्टी से लौट रही एक छात्रा का उसी के दोस्तों ने गैंग रेप किया। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चारों आरोपी पीड़िता के मोहल्ले के ही रहने वाले हैं।

रांची पुलिस ने कहा कि, “रांची के कोकर इलाके में एक नाबालिग लड़की से गैंग रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो नाबालिगों को भी पकड़ लिया गया है। पीड़िता कल रात एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रही थी। घर जाते समय, उसी पार्टी में मौजूद सभी आरोपियों ने उसे एक सुनसान जगह पर रोका और उसके साथ बलात्कार किया।”

पुलिस के मुताबिक छात्रा ने अपने बयान में बताया कि वह शुक्रवार की शाम अपने चारों दोस्तों (आरोपी) के साथ बर्थडे पार्टी मनाने के लिए सदर इलाके के एक रेस्टोरेंट में गई थी। पार्टी खत्म होने के बाद जब सभी लोग घर लौटते रहे थे तभी बीच रास्ते में आरोपियों ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। छात्रा ने इसका विरोध किया लेकिन आरोपी रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। आरोपी छात्रा को एक सुनसान जगह ले गए और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया और फरार हो गए। छात्रा ने घर पहुंचकर अपने माता पिता को घटना की जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही पीड़िता के साथ उसके माता पिता स्थानीय पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत एक्शन में आकर दो नाबालिगों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा शनिवार को रांची के सदर अस्पताल में छात्रा की मेडिकल जांच भी करवायी गई।