Ranchi Violence

    Loading

    रांची: दस जून को जुमे के दिन हुई हिंसा में शामिल दंगाइयों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर रांची पुलिस ने मंगलवार को हिंसा में शामिल ३० दंगाइयों की तस्वीर जारी कर दी है। इसी के साथ जनता से इन लोगों की पहचान करने की मांग भी की है। 

    ज्ञात हो कि, मोहम्मद पैगम्बर पर नूपुर शर्मा के दिए बयान को लेकर रांची में 10 जून को बड़ा बवाल हुआ था। निष्काषित भाजपा नेता के दिए बयान को लेकर लाखो की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर उतरे आए और विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर जोरदार पत्थरबाजी की। जिसमें कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए, वहीं फायरिंग में दो उपद्रवी की मौत हुई। 

    हिंसा को लेकर मिली थी ख़ुफ़िया जानकारी

    मोहम्मद पैगम्बर पर दिए बयान को लेकर पुरे देश में बवाल जारी है। इसी को लेकर देश भर में बंद बुलाया गया था। वहीं रांची में जुमे के दिन हिंसा को लेकर केंद्रीय ख़ुफ़िया एजेंसियों ने राज्य सरकार को इनपुट दिए थे। लेकिन इसपर झारखंड सरकार और राज्य पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। 

    सहारनपुर से जुड़े हिंसा के तार 

    हिंसा को लेकर की जारही जांच में बाहर साजिश का खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों ने दावा किया है बंद में उपद्रव मचने और लोगों को उकसाने वाले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से आएं थे। पुलिस की माने तो करीब 150 से ज्यादा लोग बाहर से आये थे और जुमे के दिन भीड़ में शामिल होकर हिंसा भड़काई।