Review meeting of MGNREGA and Pradhan Mantri Awas Yojana concluded
File Photo

    Loading

    – ओमप्रकाश मिश्र

    रांची : रांची समाहरणालय (Ranchi Collectorate) में आज उप विकास आयुक्त, रांची विशाल सागर की अध्यक्षता में मनरेगा (MGNREGA) और प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वर्चुअल माध्यम (Virtual Medium) से आयोजित बैठक (Review Meeting) में परियोजना पदाधिकारी और रांची जिला के विभिन्न प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे। 

    बैठक में उपविकास आयुक्त, रांची ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से मनरेगा के तहत चलाई जा रही विकास योजनाओं और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रखंडवार जानकारी ली। विभिन्न योजनाओं और बिन्दुओं को लेकर उन्होंने संबंधित बीडीओ से जानकारी लेते हुए कार्य प्रगति के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

    उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों बीपीओ, एई, जेई को एरिया ऑफिसर ऐप यूज करने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि 7 फरवरी तक ऐप का इस्तेमाल में गति लाएं। उन्होंने एनएमएमएस का उपयोग करने का निर्देश भी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया। एटीआर अपलोडिंग की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सोशल ऑडिट एटीआर अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित/अस्वीकृत 1020 ट्रांजैक्शन को रीजेनरेट करने का भी निर्देश दिया।

    मनरेगा के तहत फेज-1 में 259 लंबित जियो टैग का शत-प्रतिशत निष्पादन करने का निर्देश डीडीसी द्वारा दिया गया। उन्होंने फेस-2 में भी गति लाने को कहा। वित्तीय वर्ष 2019-20 और पूर्व की योजनाओं की कार्य पूर्णता की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने लंबित योजनाओं को बंद करने का निर्देश दिया। एमआईएस में आधार सीडिंग की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने 15 फरवरी तक शत-प्रतिशत आधार सीडिंग करने को कहा। जॉब कार्ड वेरिफिकेशन करने का निर्देश भी डीडीसी द्वारा दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने शेष बचे आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।