नई दिल्ली: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के पांचवे चरण के लिए प्रचार आज थम जाएगा। इन सब के बीच राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अयोध्या (Ayodhya) में रामलला (Ram Lalla) के दर्शन किये और पूजा की। साथ ही योगी ने हनुमान गढ़ी मंदिर में भी पूजा की।
वहीं इससे पहले सीएम योगी ने अयोध्या में रोड शो किया था। साथ ही जब वे रामजन्मभूमि के क्रासिंग-तीन गेट पर पहुंचे थे तो सर झुकाकर रामलला को उन्होंने प्रणाम किया। जबकि संतो ने उनका भव्य अभिनंदन करते हुए राजतिलक किया।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर राम लला की पूजा की। #UttarPradesh pic.twitter.com/OSZGu2vpin
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2022
गौर हो कि सीएम योगी ने गुरुवार को गोसाईगंज व रुदौली में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान योगी ने समाजवादी पार्टी, बीएसपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। राज्य में पांचवे चरण के मद्देनजर चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा। इसी के साथ ही 12 जिलों की 61 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा।