cm yogi

Loading

-राजेश मिश्र

लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की दिन-रात मेहनत काम आयी है। शहरी निकाय चुनावों में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) सहित सभी विपक्षी दलों को घुटने पर ला दिया है। प्रदेश के सभी 17 निगमों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मेयर बने हैं। कांग्रेस तीन तो बसपा दो स्थानों पर दूसरे नबंर रही, जबकि अन्य जगहों पर सपा मुख्य मुकाबले में रही है। हार से सदमें में आए सपा मुखिया ने शनिवार को कर्नाटक चुनावों के नतीजों पर तो खुशी जाहिर की और इसे बीजेपी का अंतकाल बताया पर यूपी के निकाय चुनावों पर कोई टिप्पणी नहीं की। कांग्रेस ने भी प्रदेश मुख्यालय में कर्नाटक की ही जीत का जश्न मनाया और यूपी निकाय चुनावों के नतीजों पर बोलने से परहेज किया।

सपा की हार के जख्म को दो विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों की हार ने भी गहरा कर दिया। शनिवार को प्रदेश में हुए स्वार और छानवे विधानसभा सीटों के उपचुनाव के भी नतीजे आए। दोनो सीटें बीजेपी समर्थित अपना दल ने जीत ली और इनमें से एक स्वार की सीट तो सपा से छीनी है।

यूपी निकाय चुनावों में बीजेपी ने एकतरफा जीत

यूपी निकाय चुनावों में तो बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है। इससे पहले 2017 में हुए चुनाव में बीजेपी ने 16 में से 14 नगर निगमों में जीत हासिल की थी और मेरठ और अलीगढ़ में बसपा जीती थी। इस बार नए बने शाहजहांपुर को मिलाकर सभी 17 नगर निगमों में मेयर का पद बीजेपी की झोली में गया है।

सपा ने 59 नगरपालिका पर किया कब्जा

बीजेपी का प्रदर्शन 199 नगरपालिकाओं और 544 नगर पंचायतों में भी चेयरमैन के पदों पर पहले से बेहतर रहा हैं। बीजेपी को 98 नगरपालिका परिषदों और 204 नगर पंचायतों में चेयरमैन पद पर काबिज होने में सफलता मिली है। सपा ने 59 नगरपालिका तो बसपा ने 19 और कांग्रेस ने 7 नगरपालिकाओं में चेयरमैन पद पर जीत हासिल की है। नगर पंचायतों में सपा को 171, बसपा को 51 व कांग्रेस को 44 चेयरमैन के पदों पर जीत मिली हैं। 

आप और ओवैसी की पार्टी का भी खुला खाता

इस बार प्रदेश में नगर पंचायतों में आप और ओवैसी की पार्टी का भी खाता खुला है। नगर निकायों में बड़ी तादाद में पार्षद पदों पर भी बीजेपी के प्रत्याशी जीते हैं। बड़ी जीत हासिल करने के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में कार्यकर्त्ताओं ने जश्न मनाया।