नई दिल्ली. दोपहर की एक बड़ी खबर के अनुसार कांग्रेस (Congress) के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह (RPN Singh) BJP में हो शामिल हो गए हैं। इस बाबत वे वह कुछ देर पहले ही BJP मुख्यालय पहुंच चुके थे। पता हो कि उन्होंने इससे पहले आज यानी मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
#WATCH Former Union minister & Congress leader RPN Singh joins Bharatiya Janata Party in Delhi, ahead of Uttar Pradesh Assembly elections pic.twitter.com/HTGrFoNHDK
— ANI (@ANI) January 25, 2022
इस बाबत आरपीएन सिंह ने कुछ देर पहले ट्वीट करते हुए कहा कि, “यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है। उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए तत्पर हूं।”
Delhi | Former Union minister & Congress leader RPN Singh to joins Bharatiya Janata Party pic.twitter.com/MTMSPqIkAT
— ANI (@ANI) January 25, 2022
वहीं अब कयास यह भी हैं कि BJP यूपी विधानसभा चुनाव में उन्हें स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ इस बार मैदान में उतार सकती है। पता हो कि आरपीएन सिंह यूपी में पूर्वांचल के पडरौना के रहने वाले हैं। लेकिन एक बड़ी दिलचस्प बात ये है कि, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में इन्ही आरपीएन सिंह का भी नाम था। जिन्हें आज BJP उड़ा ले गयी। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के विधायक शरद वीर सिंह का भी BJP में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
गौरतलब है कि आज ही कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह (Congress Leader RPN Singh) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को सिंह ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था। वहीं बीते सोमवार को ही कांग्रेस ने अपने स्टार कैंपेनर्स (Star Campaigners) की लिस्ट जारी की थी जिसमें सिंह का नाम भी शामिल हो रखा था।