PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) में उत्तर प्रदेश के  CM योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि देश की कृषि उत्पादन का महत्वपूर्ण केंद्र है। हम 20 फीसदी खाद्यान उत्पादन कर देश में नंबर 1 पर हैं, चीनी, दुग्ध उत्पादन आदि में हम देश में नंबर 1 पर हैं। बता दें कि  ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) भी हिस्सा ले रहीं हैं। वह दो दिन के लिए यूपी के दौरे पर हैं। 

    सीएम योगी ने कहा कि आज हमारे पार्टनर यूनाइटेड किंगडम के निवेशक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में शामिल हुए हैं। भारत और यूके के संबंध एक सुदृढ़ ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से जुड़े हुए हैं। इन द्विपक्षी संबंधों को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में PM ने बहुत काम किया है। 

    वहीँ दूसरी ओर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के समापन सत्र सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए आज से उत्तर प्रदेश के दो दिन के दौरे पर रहेंगी। आज राष्ट्रपति मुर्मू लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के समापन सत्र की शोभा बढ़ाएंगी।

    13 फरवरी को राष्ट्रपति मुर्मू लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। दिल्ली लौटने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर भी जाएंगी और वाराणसी में गंगा आरती में भी शामिल होंगी। बता दें कि देश-विदेश की कई कंपनियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ निवेश प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया। ऐसे में निवेश का आंकड़ा 35 लाख करोड़ रुपये के पार जाना तय माना जा रहा है।