प्रियंका गांधी (Photo Credits-Video Grab)
प्रियंका गांधी (Photo Credits-Video Grab)

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद देश का सियासी पारा गरमाया हुआ है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बीएसपी सहित तमाम विपक्षी दलों ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। विपक्षी नेता लखीमपुर खीरी जाकर वहां किसानों से मिलना चाहते हैं। लेकिन प्रशासन इसके खिलाफ है। इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा लखीमपुर खीरी जा रही थी। उन्हें सीतापुर में हिरासत में पुलिस ने ले लिया। इन सब के बीच प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Cleaning Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो झाड़ू लगाती दिख रही हैं। 

    ज्ञात हो कि लखीमपुर खीरी जा रही प्रियंका गांधी को पुलिस ने सीतापुर में हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें वहां PAC गेस्ट हाउस में रखा गया। यहीं वो झाड़ू लगाती दिख रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। 

    झाड़ू लगाती दिख रही है प्रियंका गांधी, देखें वीडियो-

    गौर हो कि इससे पहले यूपी के लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में कई किसानों समेत 8 लोगों की मौत के बाद सोमवार तड़के मौके पर जा रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा को रास्ते में सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया। प्रियंका के हिरासत में लिए जाने की पुष्टि करते हुए यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा समेत कुछ वरिष्ठ नेता लखीमपुर खीरी जा रहे थे। तभी तड़के करीब पांच बजे रास्ते में उन्हें सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया।