lucknow-dowry-case-groom-demand-apache-get-splender-bike-bride-suicide

यह मामला लखनऊ के थाना माल क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है।

    Loading

    लखनऊ: फ़िलहाल देश में शादी का सीजन (Wedding Season) शुरू है। सोशल मीडिया पर आए दिन शादी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इसी बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। लखनऊ (Lucknow) में दूल्हे (Groom) को मनपसंद स्पोर्ट्स बाइक (Sports Bike) ना मिल पाने के वजह से उसने शादी से मना कर दिया और बारात वापस ले गया। इस बात का सदमा दुल्हन (Bride) बर्दाश्त न कर पाई और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    मिली हुई जानकारी के अनुसार, यह मामला लखनऊ के थाना माल क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है। यहां गुरुवार को अमर बहादुर और संध्या की शादी होनी थी। संध्या के पिताजी नहीं थे , इसलिए उसके चाचाजी उसकी शादी  करवा रहे थे। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस  वजह से दहेज में दूल्हे के द्वारा की गई डिमांड वह पूरी नहीं कर पाएं। दूल्हे ने दुल्हन के चाचाजी से दहेज़ में अपाचे स्पोर्ट्स बाइक की मांग की थी। लेकिन, संध्या के चाचाजी ने दूल्हे को होंडा स्प्लेंडर बाइक दे दी।

    जयमाल के बाद जब दूल्हे की नजर बाइक पर पड़ी। तब वह गुस्से से आग बबूला हो गया। मनपसंदीदा बाइक ना मिल पाने के वजह से दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया। हालांकि लड़की की तरफ से आए लोगों ने काफी देर दूल्हे को मनाया, लेकिन दूल्हे ने एक ना सुनी और मंडप से निकलकर रिश्तेदारों के साथ चला गया। इसके बाद बारात लौट गई।

    इतना ही ने शादी में दूल्हे के द्वारा लाए गए जेवर को लेकर लड़की पक्ष ने आपत्ति जताई और नाराजगी जाहिर की। इस बात लेकर भी काफी देर तक कहासुनी चलती है। जयमाला के बाद जब बारात लौट गई तो दुल्हन सदमे में आ गई। इसके बाद दुल्हन ने कमरे में जाकर फांसी के लगाकर आत्महत्या कर ली। 

    दुल्हन के आत्महत्या की खबर जैसे ही सामने आई तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।