CONGRESS

    Loading

    नई दिल्ली/लखनऊ. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhan Sabha Election) को लेकर तमाम सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वहीँ नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल होने की भी सतत प्रक्रिया जारी है। 

    इसी बीच उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य (Priyanka Maurya) के विधानसभा से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की संभावना भी अब तेज हो गयी  है। 

    दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और  सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से प्रियंका मौर्या ख़ासिन नाराज हैं और आज यानी गुरूवार को को बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। 

    जारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्य ने स्पष्ट कहा कि “उन्होंने (कांग्रेस) मेरे चेहरे, मेरे नाम और मेरे 10 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल अपने प्रचार के लिए किया। लेकिन जब आने वाले चुनाव के लिए टिकट की बात आई, तो यह किसी और को दे दिया गया। यह तो घोर अन्याय है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे टिकट नहीं मिला क्योंकि मैं एक OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) की लड़की हूं और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को मैं  रिश्वत नहीं दे सकती थी।”

    इस सीट से चुनाव की थी तैयारी

    बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन पोस्टर के कतार में सबसे आगे खड़ी दिखने वाली प्रियंका मौर्य लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से चुनाव की तैयारी कर रही थीं, लेकिन फिर जारी लिस्ट में इस सीट से रुद्र दमन सिंह का नाम था। इसके बाद प्रियंका ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि , “ ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ पर टिकट नहीं पा सकी क्योंकि OBC थी और घूस नहीं दे सकी।”