Respect for Mulayam, but always opposed to firing on Ram devotees: Keshav Prasad Maurya
File Photo

  • केशव मौर्य बोले - दो चरण का मतदान हो चुका है सभी जगह कमल खिल रहा है
  • करहल में केशव बोले - भाजपा अगड़ा, पिछड़ा और दलित की त्रिवेणी इस बार भी करहल में खिलेगा कमल

Loading

करहल : करहल (Karhal) में जनसभा (Public Meeting) को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि कन्नौज (Kannauj) को सपा (SP) के लोग अपनी जागीर मानते थे लेकिन वहां भी कमल खिला। इसी तरह इस बार करहल में भी कमल खिलेगा। किसी भी भ्रम में नहीं रहना, जब तक आप गुंडों से डरते रहेंगे तब तक आपका भय समाप्त नहीं होगा और विजय नहीं मिलेगा।

मैनपुरी अब समाजवादी पार्टी का गढ़ नहीं भाजपा का अभेद दुर्ग बनेगा। 20 फरवरी को जो मतदान होना है उसमें कमल खिलाने का मतलब बड़े-बड़े गुंडो को धराशाई करना है। विपक्षियों को लगता था कि वह बूथ पर कब्जा कर के चुनाव जीत लेंगे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और निश्चित ही वह हार का सामना करेंगे। 

भाजपा अगड़ा, पिछड़ा और दलित की त्रिवेणी

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगड़ा, पिछड़ा और दलित की त्रिवेणी है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज के संगम पर कुंभ स्नान के समय खुद जमीन पर बैठकर जिन्हें कुर्सी पर बैठाकर चरण धोया, वह दलित थे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ भोजन करना यह उनका सम्मान ही था। जब से भाजपा की सरकार आई है तब से करहल और मैनपुरी में किसी की भी जमीन पर कब्जा नहीं हुआ। भाजपा की सरकार आने से पहले लोगों की जमीन सुरक्षित नहीं थी। सपा के पास गुंडे और बदमाशों के अलावा कोई नहीं है। 20 तारीख के चुनाव पर सभी की नजर लगी है। लेकिन उस दिन हम सपा जिस मैनपुरी को अपना गढ़ मानती है वहां हम कमल खिलाने का काम करेंगे। हमने पहले कांग्रेस के गढ़ में भी कमल खिलाने का काम किया है। 

पहले भी आ जाते पीएम और गृहमंत्री तो खिल जाता कमल

2019 में सपा की साइकिल यहां 50 हजार वोटों से जीती थी, उससे पहले सपा यहां 5 लाख वोटों से जीतती थी। आपने उन 5 लाख के अंतर को 50 हजार पर लाकर पटक दिया। उस दौरान भी प्रधानमंत्री या गृहमंत्री यहां आ जाते तो यहां भी कमल खिल जाता। 

मुलायम का सम्मान, लेकिन राभक्तों पर गोली चलवाने का हमेशा विरोध

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम मुलायम सिंह यादव का अनादर नहीं करते उनका हमेशा सम्मान करते हैं, लेकिन उन्होंने जो रामभक्तों पर गोली चलवाई थी उसका सदा विरोध करते हैं और करते रहेंगे। हम आपसे कहते हैं कि मैनपुरी में कमल खिलाकर इसे परिवारवाद से मुक्ति दिलाइए। हम फिर से 300 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहे हैं। 10 मार्च के बाद सभी विपक्षी पार्टियों का सफाया होना है लेकिन उस दौरान सपा का नाम समाप्तवादी पार्टी होना है। 

अखिलेश की हिम्मत नहीं पड़ी सिराथू से लड़ने की

अखिलेश यादव से मैंने कहा था कि सिराथू आकर लड़ लो। लेकिन वह इधर आ गए। उनकी हिम्मत नहीं पड़ी सिराथू से लड़ने की। दो चरण का मतदान हो चुका है सभी जगह कमल खिल रहा है। पहले ही चरण के चुनाव में साइकिल उड़ गई है उसका कहीं अता पता नहीं है। यूपी की जनता ने उसे 2014 में पंचर कर दिया था। हम पिछली बार मैनपुरी में सिर्फ एक सीट जीत पाए थे लेकिन इस बार चारों सीट जीतकर चौका लगाने का काम करेंगे। केशव ने कहा कि मुझे दूसरी सभा में जाना था लेकिन मैंने साफ कहा करहल जरूर जाऊंगा। 

सपा अपराधियों को पैदा करने की फैक्ट्री

बीते पांच साल में गुंडागर्दी खत्म हुई है। यह समाजवादी पार्टी नहीं अपराधियों को पैदा करने की फैक्ट्री है। यह जिम्मेदारी आपकी है कि आपको इनसे मुक्ति दिलानी है। सिर्फ 4 दिन का समय है आप सभी प्रत्याशी की तरह काम करेंगे। आप सभी लोग सिर्फ 4 दिन मेहनत कर लीजिए कमल खिलने से कोई रोक नहीं सकता है। 

कोई डराने आए तो उनकी सूची बना लें

केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से सवाल किया कि क्या आप सभी को कुछ लोग वोट के लिए डराते हैं क्या? यदि कोई भी आपको वोट लिए डराने आए तो आप उसकी सूची बनाकर रख लें। 10 तारीख को 11 बजे सपा का 12 बज जाएगा।

गुंडई करने वालों को क्षमा नहीं किया जाएगा

मंगलवार को मारहरा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि सपा की साइकिल यहां से उड़ कर सैफई चली गई। गुंडई करने वालों को क्षमा नहीं किया जाएगा। सपा, बसपा और कांग्रेस ने देश और प्रदेश को लूटने का काम किया। भ्रष्टाचार इनकी कुडली में है। कमल खिलने के बाद गुंडे जेल गए या तो ऊपर गए। रामभक्तों और किसानों पर हम गोली नहीं चलातें हैं। सपा की लाल टोपी आने वाली पीड़ियों के लिए खतरे की घंटी है। 

अखिलेश यादव ये वही सपा है जिससे जनता खफा है। 10 तारीख को सपा, बसपा और कांग्रेस की बिदाई का समय है। लोगों को सपा – बसपा से मुक्त उत्तर प्रदेश चाहिए। हमने हिंदू मुसलमानों में भेदभाव नहीं किया। सबको योजनाओं का लाभ मिला है। 5 साल का काम तो ट्रेलर था। 10 मार्च के बाद पूरी पिक्चर दिखाएंगे। सपा का मतलब बिजली आती नहीं और भाजपा का मतलब बिजली जाती नहीं। सपा अपराधियों की जन्मदाता है। अखिलेश यादव को ना कोरोना का टीका पसंद आता है और ना ही माथे पर टीका पसंद आता है। 

भाजपा की सरकार में 75 जिलों का विकास होता है। सपा सरकार में 5 जिलों का विकास होता था। हम मंदिर के साथ गरीबों का पक्का मकान भी बनाने का काम करते हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस में कोई सुरक्षित नहीं है। 10 मार्च के बाद फिर से चलेगा बुलडोजर। भू-माफियाओं से जमीन खाली करवाएंगे। 10 मार्च को सपा का 12 बजाने के फिर से लौटूंगा। 

कमल के फूल पर बैठ कर आती हैं लक्ष्मी जी

फर्रुखाबाद में केशव मौर्य ने कहा कि वोट के रूप में आपसे कर्ज मांगने आया हूं। भाजपा ही दलित और पिछड़ों की  हितैशी है। यूपी में हो रहे चुनावों की चर्चा पूरे देश में है। अखिलेश गुंडों के सरदार हैं। ये नई सपा नहीं है ये वहीं सपा है जिससे जनता खफा थी और आज भी खफा है। अगर सपा, बसपा और कांग्रेस होती तो जम्मू कश्मिर से धारा 370 नहीं हटती। साथ ही केशन 100 में 60 हमारा है, 40 प्रतिशत में बंटवारा है। और उस 40 में भी हमारा है। मोहम्मद अली जिन्ना का नाम लेने वाले अखिलेश की साइकिल को क्षमा नहीं करना चाहिए। आप सब से वादा चाहता हूं ईवीएम मशीन को कमल के फूल से लबालब भरने का काम करना है आपको। विकास के लिए लक्ष्मी जी चाहिए जो साइकिल हाथी और पंजे पर नहीं कमल पर बैठ कर आती हैं। 

अवध, पश्चिमी यूपी और बुंदलेखंड में होगा चुनाव 

तीसरे चरण में पश्चिमी यूपी के 5 जिले फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, हाथरस की 19 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। जबकि अवध क्षेत्र में 6 जिलों कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा की 27 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। वहीं बुंदेलखंड में झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा की 13 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। तीसरे चरण में कुल 2 करोड़, 15 लाख, 75 हजार 430 मतदाता हैं। इसमें 1,16,12,010 पुरुष और 99,62,324 महिला मतदाता और 1,096 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।