SHAH-NADDA-AND-YOGI

    Loading

    नई दिल्ली/लखनऊ. जहाँ एक तरफ उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Elections 2022) के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। वहीं अब राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में सत्ता बनाए रखने के लिए BJP आज पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र भी जारी करेगी।  साथ ही इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ और कई बीजेपी के पदाधिकारी आज मौजूद रहेंगे।  गौरतलब है कि BJP ने इसे ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ का भी नाम दिया है। 

    गौर करने लायक बात ये है कि, BJP राज्य में चुनाव शुरू होने से ठीक 4 दिन पहले अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर रही है।  बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते 4 फरवरी को गोरखपुर से नामांकन करने के बाद कहा कि प्रदेश के लिए ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ 6 फरवरी को जारी किया जाएगा।  साथ ही उन्होंने कहा था कि BJP राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मुद्दे पर इस चुनाव में अब उतर रही है। 

    पता हो कि उत्तर प्रदेश में आगामी 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में मतदान होगा।  वहीं राज्य में दूसरे से छठे चरण का मतदान 14 फरवरी, 20, 23, 27, 3 मार्च और 7 मार्च को होना है।  साथ ही इन मतगणना और परिणामों की घोषणा आगामी 10 मार्च को किया जाएगा।