MAINPURI
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली/मैनपुरी. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के मैनपुरी (mainpuri) में BJP के अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया पर जानलेवा हमला हुआ है। ख़बरों के मुताबिक, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने गोली मार कर उन्हें घायल कर दिया। 

    बताया जा रहा है कि, गोली BJP नेता कठेरिया के कंधे के पास लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। वहीँ सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया। बाद में उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए अब उन्हें आगरा रेफर कर दिया है।

    भोगांव थाना क्षेत्र के निवासी गौतम कठेरिया बीते 18 जून की रात दवा लेने मैनपुरी आए थे। वह दवा लेकर अपने घर भोगांव लौट रहे थे। तभी मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर स्थित ललूपुरा गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 

    उधर हमलवरों के हमले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित और अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। बाद में वे घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल का हालचाल लेने अस्पताल भी गए।