
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वैसे तो कई वीडियो देखने को मिलते है, लेकिन हाल ही में उत्तर प्रदेश के रामपुर से जो वीडियो वायरल हुआ है वह लोगों के होश उडा रहा है। जी हां इस वीडियो को देख आप भी खौफ में आ जाएंगे। दरअसल मोहल्ला नसीराबाद में इस कड़ाके की ठंड में बिना कपड़ों के घूम रही एक महिला की सीसीटीवी फुटेज देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई हैरान है। आइए जानते है क्या है पूरा माजरा…
निर्वस्त्र महिला खटखटाती है दरवाजा
जैसा की हमने आपको बताया इस निर्वस्त्र महिला का यह CCTV फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि नसीराबाद निवासी पूर्व सभासद सीमा देवी ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात करीब ढाई बजे एक निर्वस्त्र महिला उनके दरवाजे पर पहुंची और डोर बेल बजाने लगी। यह घटना लोगों के मकानों में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर लोगों को चौंका रही है।
लोगों में खौफ का माहौल
इतना ही नहीं बल्कि जब मकान मालिक दरवाजे पर पहुंचते हैं तो वह महिला उनको दरवाजा खोलने के लिए कहती है। लेकिन महिला को निर्वस्त्र देखकर वह दरवाजा नहीं खोलते। इस घटना के बारे में बात करते हुए मकान मालिक ने बताया कि इस दौरान महिला लगातार दरवाजा खोलने का दबाव बनाती रही, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। कुछ देर बाद महिला वहां से चली गई। वहीं पूर्व सभासद ने इसको लेकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि यह घटना 29 जनवरी रात करीब 3 बजे की है।
लूट की वारदात को अंजाम
बात यह नहीं थमती बल्कि जब वह महिला वह से चली जाती है उसके कुछ ही क्षणों के बाद वहां से दो बाइक पर सवार कुछ लोग भी गुजरे। ऐसे में वहां रहने वाले नागरिकों ने उन्होंने शक जताया कि संभव है महिला द्वारा दरवाजा खुलवाने की यह बदमाशों द्वारा कोई साजिश भी हो सकती थी। अगर वह दरवाजा खोल देते तो मुमकिन है कि उसके छिपे हुए साथी अचानक हमला कर लूट की वारदात को अंजाम भी दे सकते थे। सीमा देवी ने बताया कि महिला के कारण घर पर भी भय का माहौल है।
रात डेढ़ बजे रामपुर में इनको निर्वस्त्र सड़क पर देखा गया.. पता नहीं कब से निर्वस्त्र होंगी.. कहां-कहां भटकी!! नहीं पता कौन हैं?? क्या परिस्थितियां थीं?? पर सीसीटीवी फुटेज में रात 3 बजे तक निर्वस्त्र ही दिखीं.. उसके बाद?? कहां है पुलिस!! क्या है कानून व्यवस्था?? शर्म है @Uppolice pic.twitter.com/nfI2r2kEBq
— Vivek K. Tripathi (@meevkt) February 2, 2023
पुलिस ने लोगों से की ‘यह’ अपील
इस घटना को लेकर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को यह महिला दोबारा दिखाई देती है तो सर्वप्रथम मानवता के नाते और महिला की गरिमा के नाते उसको कपडे पहनाए। साथ ही उस महिला के दिखने पर कोई भी उसे किसी भी प्रकार की हानि न पहुंचाए। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में तत्काल ही 112 पुलिस या थाने पर कॉल करें। पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि नगर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला को ट्रैक किया जा रहा है। यह निर्वस्त्र महिला अन्य भी कई सीसीटीवी फुटेज में देखी गई है। वहीं उसके इस तरह से रात में घूमने के पीछे क्या कारण है यह तो उसके पकडे जाने के बाद ही पता लगाया जा सकता है। फ़िलहाल इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।