66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ iQOO Neo 6 SE स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च

    Loading

    नई दिल्ली: टेक कंपनी iQOO ने हाल ही में भारत में iQOO Z5 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, जो एक मिड-रेंज डिवाइस था। अब कंपनी इस डिवाइस के प्रो वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि, इसके लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन, इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स भी सामने आ चुकी है। जिससे पता चलता है कि iQOO Z5 प्रो को iQOO Neo 6 SE के नाम से पेश किया जाएगा। इस डिवाइस को 3C डेटाबेस वेबसाइट पर देखा गया है, जहां से कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। 

    माय स्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट के अनुसार, iQOO Neo 6 SE स्मार्टफोन को जल्द चीनी बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस डिवाइस में यूज़र्स को 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि, कंपनी इस डिवाइस में 4,500mAh या 5,000mAh की बैटरी दे सकती है। इससे पहले अगामी फोन को IMEI डेटाबेस पर भी देखा गया था। वहां यह स्मार्टफोन V2157A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था।

    वहीं अब तक सामने आई लीक रिपोर्ट्स में दावा किया है कि अपकमिंग iQOO Neo 6 SE स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 778G+ प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में एचडी एमोलेड डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। iQOO Neo 6 SE स्मार्टफोन अगले महीने यानी नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है। यह तीन कलर ऑप्शन के पेश किया जा सकता है। जिसकी कीमत प्रीमियम रेंज में रखी जा सकती है।