Essential materials

    Loading

    नवी मुंबई. पनवेल शहर पुलिस स्टेशन (Panvel City Police Station) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने यहां के दानदाताओं की मदद और सहयोग से यहां के सांगुर्ली, तुरमाले, तक्का गांव की कातकरी वाडी, मोसारे, आवली का माला, गराडा, बाबलवाडी, पाटनोली और करंजाडे के आदिवासी वाडियों तथा झोपडपट्टियों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों (Needy People) में जीवनावश्यक सामग्री का वितरण (Distribution) किया। जिसका लाभ यहां के 550 परिवारों ने लिया। 

    नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त बिपीन कुमार सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त डॉ।  जय जाधव के मार्गदर्शन पनवेल शहर पुलिस के द्वारा 550 परिवारों को जीवनावश्यक सामग्री का वितरण किया गया। 

     पुलिस के द्वारा इन परिवारों को चावल, गेहूं का आटा, दाल, नमक, तेल, मसाला, आलू-प्याज, शक्कर मुहैया कराई गई है।  इन सब की मात्रा इतनी है कि इसे 15 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।  उक्त ठिकानों पर जीवनावश्यक सामग्री का वितरण करने के दौरान नवी मुंबई पुलिस के परिमंड-2 के पुलिस उपायुक्त शिवराज पाटिल और सहायक पुलिस आयुक्त नितीन भोसले पाटिल उपस्थित थे।