Loading

 

मुंबई : अभिनेता (Actor) और भाजपा सांसद (BJP MP) मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने एक बार फिर अपना कदम मनोरंजन जगत (Entertainment World) की तरफ मोड़ दिया है। वो काफी समय से सिर्फ राजनीति (Politics) पर ध्यान देते थे, लेकिन एक बार फिर मशहूर सिंगर अपने फैंस के लिए एक गाना लेकर आ रहे है। वो अपने दर्शकों के बीच बहुत जल्द अपने आवाज का जादू चलाते नजर आएंगे। भोजपुरी सांग 'दिलदार' का टीजर आज रिलीज हो चुका है। इस गाने में बनारस का दृश्य भी दिखाया गया है। इस गाने को मनोज तिवारी ने अपना आवाज दिया है। उनके इस खबर से उनके फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है। प्रशंसक उनके आवाज को सुनने के लिए उतावले हो रहे है। इस गाने को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है। जिसमें टेलीविजन एक्टर विशाल आदित्य सिंह और अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित की रोमांटिक जोड़ी नजर आएगी। ये गाना 21 मार्च को सुबह 12 बजे 'क्लिक रिकार्ड्स' के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।