कृष्ण भक्ति का अद्भुत नजारा! 37 हजार महिलाओं ने एक साथ किया ‘महारास’, रचा नया इतिहास, देखें वीडियो

Loading

द्वारका: भगवान की भक्ति में लीन हुए लोगों को देखना वास्तव में बेहद दिलचस्प होता है। कान्हा के चाहने वालों की कमी नहीं है, देश और दुनिया में आपको कृष्ण (Lord Krushna) प्रेम में रंगे हुए कई लोग दिख जाएंगे। कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में गुजरात (Gujarat) में देखने को मिला। ये भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का यह ऐसा नजारा था जो हर किसी का मन मोह रहा है।

पहली बार हुआ इतना बड़ा महारास 

जी हां आपको बता दें कि गुजरात के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल द्वारका (Dwarka) में 37,000 से भी अधिक अहीर समुदाय ( Ahir community) (यादव समुदाय) की महिलाओं (Women) ने मिलकर महारास का आयोजन किया। इसका वीडियो हाल ही में समाने आया है। आपको बता दें कि आज तक इतने बड़े महारास का आयोजन पहली बार हुआ है।

ऐसे में अब यह महारास अपने आकार के साथ-साथ भक्ति और समर्पण के भाव के लिए भी सुर्खियों में है। आपको बता दें कि इस भव्य आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मन मोह लेने वाले इस कृष्ण भक्ति में लीन हुए महारास के वीडियो को ड्रोन कैमरे जरिए शूट किया गया है।

महारास से महिला सशक्तिकरण… 

मिली जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय यादव समाज और अहिरानी महिला मंडल द्वारा किया गया था। जिसमें एक दो हजार नहीं बल्कि कुल 37,000 महिलाएं शामिल हुईं। इस भव्य आयोजन स्थल को नंदधाम परिसर का नाम दिया गया था। बता दें कि इस महारास के आयोजन करने का खास उद्देश्य था। दरअसल इस महारास द्वारा सामाजिक सद्भावना और महिला सशक्तीकरण का संदेश देना था।

 

रचा नया इतिहास 

शायद आपने भी पहले इतने बड़े पैमाने पर महारास आयोजन के बारे में नहीं सुना होगा। जी हां  37,000 से अधिक महिलाओं का एक साथ एक जगह पर डांस करना एक अनोखा रिकॉर्ड है। जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। ऐसे में द्वारका का यह महारास ऐतिहासिक रहा। यह आयोजन आने वाले वर्षों तक लोगों को याद रहेगा।

37000 अहीर महिलाओं ने इस भक्तिमय महारास का इतिहास रचा। लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा और महारास के भव्यता की खूब सराहना की। फ़िलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और देश और दुनिया में इसकी खूब चर्चा हो रही है।