सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन जानवरों (Animals) से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें वायरल (Video Viral) होते रहते है। अक्सर हाथियों के कई मस्ती के मनमोहक वीडियो सामने आते रहते है। यूजर्स को जानवरो के वीडियो खूब पसंद आते है। कभी मस्ती के कभी कीचड़ में मजे से खेलते हुए फुटबॉल (Football) खेलते हुए आपने देखा होगा। इन दिनों हाथी का एक और वीडियो छाया हुआ है। जो लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में नन्हे हाथी का बच्चा रंगीन कंबल (Baby Elephant Playing with Colorful Blanket) पहनकर मजे से खेलता हुआ दिखाई दे रहा है।
यह वीडियो लोगों खूब पसंद आ रहा है। यह वीडियो देखकर आपका दिन बन जायेगा। हाथी के मनमोहक वीडियो को ट्विटर पर शेल्ड्रिक वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि हाथी का एक प्यारा बच्चा रंगीन कंबल पहने हुए नजर आ रहा है. बच्चा जंगल में इधर-उधर भागता है, फिर वो झाड़ियों और पत्तियों के साथ मस्ती भरे अंदाज में खेलता है। उसके खलेने के अंदाज को देखकर ऐसा लग रहा है कि कोई छोटा बच्चा खेल रहा है।
For baby elephants, playtime isn’t only fun, its also a great way to learn social skills.
Be like an elephant and be playful! pic.twitter.com/INHdTT3eL2
— Sheldrick Wildlife (@SheldrickTrust) June 23, 2021
यह वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है। यह वीडियो देखकर लोग कमेंट करने से अपने आप को रोक नहीं पा रहे है। वीडियो पर यूजर ने कमेंट किया है कि हाथी के बच्चे बहुत प्यारे और क्यूट होते हैं. उसे कबंल में देखना काफी अच्छा लग रहा है। वीडियो पर इस तरह के लोग ढेरों कमेंट आ रहे है।