(Image-Social Media)
(Image-Social Media)

    Loading

    नई दिल्ली: ज्यादा मोटापा सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है। जैसे ज्यादा बारीक़ रहना कमजोरी माना जाता है वैसे ही ज्यादा मोटा रहना घातक माना जाता है, क्यों की मोटापे के साथ कई बीमारियां भी साथ आती है। लेकिन एक कम उम्र में वजन कम करना थोड़ा आसान होता वही अगर बढ़ती उम्र में यानी 50 की उम्र में वजन कम करने की बता करें तो ये और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है, क्योकि बढ़ती उम्र के साथ शरीर में सुस्त हो जाता है, जिसकी वजह से कुछ और करने की इच्छा नहीं होती। लेकिन 52 वर्ष की एक महिला ने जो किया है उससे पूरी दुनिया चौंक गई। 

    52 की उम्र में कम किया 108 किलो वजन

    आपको बता दें कि अमेरिका की रहने वाली डॉन लैम्बर्ट नामक 52 साल की महिला ने इस उम्र में 108 किलोग्राम वजन कम करके सबको हैरान कर  चौंका दिया है। बता दें कि लैम्बर्ट का वजन 167 किलो हो गया था। इस वजह से उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जंक फूड खा-खाकर उन्होंने अपना वजन इतना बढ़ा लिया था। इसके बाद उन्हें डाइजेशन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यहां तक कि अगर वह अपना वजन कम नहीं करतीं तो शायद जिंदा नहीं रह पातीं। लेकिन अब उन्होंने जो कर दिखाया है वह काबीले तारीफ़ है। 

    चौंका देने वाला काम 

    जाहिर सी बात है 167 किलोग्राम वजन होने के कारण उन्हें कई तरह की बीमारियां हो गई थीं। उन्हें अस्थमा से लेकर ऑस्टियो आर्थराइटिस हो गया था। लैम्बर्ट बताती हैं कि उनका वजन शुरू से ही ज्यादा था, लेकिन इसके बाद भी उनमें खाने की गलत आदत थी। जिस कारण वजन तेजी से बढ़ता जा रहा था। इसके बाद महिला ने अपना वजन घटाने का फैसला किया। वह एक फिटनेस ग्रुप से जुड़ी और हिसाब से खाने का निर्णय लिया। इसके बाद जो हुआ उससे उनकी जिंदगी बदल गई। 

    किया कुछ ऐसा… 

    वजन कम करने के लिए इस महिला ने पैदल चलने से लेकर जिम जाने तक का निर्णय लिया। जब उन्होंने 60 किलो वजन कम किया तो उनको यकीन ही नहीं हो रहा था। महिला बताती हैं कि वह ब्रेकफास्ट में टमाटर, मशरूम, बीन्स, अंडे जैसी चीजें खाती थीं। इसके अलावा दिन में घर का पास्ता और सब्जियां खाती थीं। रात के खाने में वह सब्जियों के साथ लीन कीमा खाती थीं। स्नैक्स के तौर पर वह होममेड चॉकलेट और पनीर खाती थीं। इस तरह प्रॉपर तरीके से उन्होंने अपना वजन कम किया है।