Image-YouTube
Image-YouTube

    Loading

    नई दिल्ली: एक इंसान की एक पत्नी और दो बच्चे तो आपने अक्सर सुने होंगे लेकिन क्या कभी अपने एक शख्स की 15 पत्नियां और 107 बच्चे है, ऐसा सुना है? जी नहीं ना? लेकिन ऐसा ही है। दरअसल एक शख्स की 15 पत्नियां और 107 बच्चे हैं। आपको बता दें कि 61 साल का यह शख्स एक छोटे से गांव में सभी पत्नियों के साथ रहता है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने सभी पत्नियों के लिए अलग-अलग ड्यूटी तय कर रखी है ताकि उनकी जिंदगी सरलता से चल सके। इस बारे में शख्स ने दावा किया कि वह राजा सुलैमान की तरह हैं, जिनकी 700 पत्नियां थीं। 

    दरअसल इस अजीबोगरीब कहानी वाले शख्स का नाम डेविड सकायो कलुहाना है। बता दें कि वह पश्चिमी केन्या के रहने वाले हैं। Afrimax English से बातचीत में डेविड ने दावा किया कि उनका दिमाग बहुत तेज है और उसे मैनेज के लिए एक महिला काफी नहीं है। आइए जानते है इस बारे में डेविड ने क्या कहा है। 

    एक पत्नी नहीं कर सकती मैनेज

    दरअसल इस पर डेविड ने कहा- ‘जैसा मेरा दिमाग है, इसे मैनेज करने के लिए एक महिला काफी नहीं है। क्योंकि मेरे दिमाग पर बहुत लोड रहता है जिसे एक महिला नहीं संभाल सकती है। इसलिए मैंने एक से ज्यादा शादियां की। इतना ही नहीं बल्कि डेविड ने वीडियो इंटरव्यू में कहा- अगर मेरी 20 पत्नियां होती तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं होती।  मैं राजा सुलैमान की तरह हूं। सुलैमान की 700 पत्नियां और 300 दासियां थी। कुल मिलाकर एक हजार पत्नियां। 

     

    पत्नियों ने कहा… 

    आपको बता दें कि डेविड की पत्नियां भी उनके साथ बहुत खुश नजर आती हैं। बता दें कि पत्नी जेसिका कलुहाना से डेविड के 13 बच्चे हैं।  इनमें से 2 बच्चों की मौत हो चुकी है।जेसिका ने कहा- हम लोग शांति और एकजुटता से रहते हैं। मैं अपने पति से बहुत प्यार करती हूं। वहीं डेविड की पत्नी डुरीन कलुघाना ने कहा- मैं किसी से जलती नहीं हूं।  हम लोग समन्वय के साथ रहते हैं। इस तरह वे सब मिलकर रहती है। 

    मिलजुल कर रहते है साथ 

    डेविड की पत्नी रोज डेविड कलुहाना ने कहा- हम लोग एक अच्छी जिंदगी जी रहे हैं।  हम लोग एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। बता दें कि रोज, डेविड की 7वीं पत्नी हैं। रोज ने डेविड के 15 बच्चों को जन्म दिया है। फ़िलहाल डेविड की ये खबर लोगों को काफी चौंका रही है।