शख्स ने भूखे पंछी को अपनी थाली से खिलाया खाना, दिल छू लेगा यह प्यारा Video

    Loading

    दुनिया में जानवरों से चिढ़ने वाले बहुत से लोग मिल जाएंगे, खासतौर पर तब जब वो खाना खा रहे हों और कोई आपके थाली में मुँह डाल दें। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो खाना खाते वक्त कोई डॉगी आसपास भी आ जाए तो लात मरकर भगा देते हैं, जबकि कई ऐसे हैं जो उसे खाना खिलाते। अपनी थाली में से खाना भी दे देते हैं। उनका मानना होता है कि खाने पर सिर्फ हमारा ही नहीं बल्कि बेजुबान भूखे जानवरों का भी हक होता है। ऐसा ही एक प्यारा सा वीडियो वायरल (Bird Viral Video) हो रहा है, जो आपका दिल छू लेगा।

    परिंदे को एक थाली में खिलाया खाना 

    वायरल वीडियो ने देखा जा सकता है कि, एक शख्स (Man Sharing Food With Bird) टेबल पर बैठकर खाना खा रहा है। उनकी थाली सामने रखी हुई है, इसी बीच एक परिंदा आता है और वो उसे भी अपने साथ ही खाना खिलाते हैं। वो अपनी थाली के एक हिस्से में उस बेजुबान परिंदे के लिए खाना रखते हैं। वो वहीं से खाना खाते हैं।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by megharaj Desale. (@desalemegharaj)

    वायरल हो रहा वीडियो

    बता दें कि, Megharaj Desale ने यह वीडियो इंस्टा पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि ये उनके पिता हैं। अब तक इस वीडियो को 2 लाख 6 हजार व्यूज मिल चुके हैं। लोगों इस वीडियो को लाइक और कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि वो अच्छे दिल के इंसान हैं तो ही तो पंछी उनके साथ खाना खा रहा है।

    इस वीडियो से हमें ये सीख लेनी चाहिए कि बेजुबान जानवरों और पक्षियों को खाना-पानी देना चाहिए। आपने देखा कि जो शख्स चिड़िया को खाना खिला रहे हैं वो कितने आराम से, सुकून के साथ बैठे हैं और इत्मीनान से खाना खा रहे हैं। जिंदगी में यही इत्मीनान जरूरी है।