Screengrab From Posted Video
Screengrab From Posted Video

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) आज के समय में लोगों की एक छोटी दुनिया बन गया है। जहां वह अपना मूड फ्रेश करने आते हैं और कई तरह के वीडियो (Video) देखते हैं। इंटरनेट पर आपको कई तरह के वीडियो देखने मिलते हैं, कुछ वीडियो बेहद ही क्यूट होते हैं, तो कुछ हैरान (Shocking Video) करने वाले। लेकिन, आज हम जिस वीडियो के बारे में बात कर रहे हैं वह एक मां की ममता का वीडियो है। जो अपने बच्चों की जान बचाने के लिए खतरनाक सांप से भी भीड़ जाती है। 

    सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) इस वीडियो में एक चिड़िया अपने अंडे (Bird Egg) को किंग कोबरा (King Cobra) से बचाने के लिए जिस तरह प्रयास करती है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पेड़ से लटके घोंसले (Bird Nest) में एक विशाल किंग कोबरा कैसे लिपटा हुआ है। किंग कोबरा ने पूरी तरह से घोंसले पर अपना कब्जा कर रखा है। वह घोसले के अंदर अपना फन डाला हुआ है, लेकिन तभी पास मंडरा रही चिड़िया (Bird and Cobra Fight) को अपने अंडों को बचाने के लिए कोबरा से बिना डरे और अपनी जान को जोखिम में डालकर कोबरा से पंगा ले लेती है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by طبیعت (@nature27_12)

    वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि, चिड़िया ज़ोर-ज़ोर से कोबरा के आसपास मंडराने लगती है। वह उसे खूब परेशान करती है और अपनी चोंच से उस पर हमला भी करती है। चिड़िया से परेशान होकर जहरीला कोबरा (Poisonous King Cobra) वहां से भाग निकलता है। चिड़िया के इस बहदुरी का लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

    जिस तरह चिड़िया ने अपने अंडों को कोबरा से बचाया है, उसे देखकर लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर लोगों द्वारा प्रतिक्रिया भी दी जा रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर nature27_12 अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर आप समझ ही गए होंगे कि, एक मां अपने बच्चों को बचाने के लिए खुद के जान की भी परवाह नहीं करती है।