खौफनाक: स्विमिंग पूल में नहा रहे थे बच्चे, तभी पानी में घुसा अजगर फिर.. देखें- वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: अजगर कोई आम जानवर नहीं है जिसके साथ कोई भी बड़े आसानी से खेले, जहां हम सांप का नाम सुनते ही कांप जाते है वही अजगर तो उससे भी बहुत बड़ा होता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर अजगर का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह चौंकाने वाला है। दरअसल कई बच्चे स्विमिंग पूल में नहा रहे होते हैं लेकिन तभी वहां एक विशालकाय अजगर भी आ जाता है और किनारे-किनारे तैरने लगता है। लेकिन इस सबके बीच खास बात यह है कि बच्चे उसे देख भी लेते हैं फिर भी घबराते नहीं हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है… 

    पूल में घुसा विशालकाय अजगर

    इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ बच्चे स्विमिंग पूल में बड़े आराम से तैराकी कर रहे होते हैं। लेकिन तभी वहां अचानक एक अजगर आ जाता है और इतना ही नहीं बल्कि वो भी पूल में तैरने लगता है। वो कभी बच्चों के पास से गुजरता है तो कभी किनारे-किनारे चलता है।

    बच्चे उसे देख होते हैं लेकिन वो घबराते नहीं है बल्कि उसे आराम से निहार रहे होते हैं। वीडियो को देख यही प्रतीत हो रहा है कि ये कोई पालतू अजगर है और उसे जानबूझ कर पूल में छोड़ा गया है, क्यों की इस अजगर को देख बच्चे बिक्लुल नहीं घबराएं बल्कि बड़े आसानी से अजगर के साथ पूल में तैराकी कर रहे है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rashid alsuwaidi(راشد السويدي) (@rhmsuwaidi)

     

    वीडियो देख उड़ जाएंगे होश 

    आपको बता दें कि पहली नजर में कोई भी अजगर के इस वीडियो को देख घबरा सकता है। बता दें कि इस वीडियो को rhmsuwaidi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। कई ,लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किये है। एक यूजर ने जानकारी देते हुए कॉमेंट किया है, “ये दुनिया के सबसे बड़े सांपों के रूप में जाने जाते हैं और मनुष्यों को पूरा निगलने में सक्षम हैं।  हां, वे लोगों को खाते हैं, कुछ सांप वास्तव में मनुष्यों का शिकार करते हैं।  बच्चों को उसके साथ तैरने क्यों दिया जा रहा है।” इस वीडियो को देख आपके भी होश उड़ जाएंगे कि भला ये नन्हे बच्चे इतने बड़े अजगर के साथ बेखौफ इस तरह तैराकी कर रहे है।