Screengrab From Posted Video
Screengrab From Posted Video

    Loading

    Leopard Attack Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल (Shocking Viral Video) होते हैं।  इन वीडियो में आप जंगल के खूंखार जानवरों के शिकार का वीडियो (Animals Hunt Video) भी रहता है। जहां वह कई पालक झपकते ही अपने शिकार को अपने जबड़ों में दबोज लेते हैं। इन जानवरों में तेंदुआ (Leopard Video) का नाम भी आता है, जो अपने शिकार को महज़ चंद मिनटों में चीरकर रख देता है। लेकिन, इस समय एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप सहम जाएंगे। 

    इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में आप तेंदुए को एक शख्स (Leopard Attack on Man) पर हमला करते हुए देख सकते हैं। लेकिन फिर जो होता है, जिसे देखकर आप यकीनन हैरान रह जाएंगे। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह ख़ौफनाक वीडियो देखकर हर किसी की आंखे खुली की खुली रह गई है। आप भी देखें वीडियो-

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Animal Power (@animals_powers) 

    वीडियो की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि, एक तेंदुआ गलती से जंगल से निकलकर इंसानों के बस्ती में आ जाता है। जिसके बाद वह स्विमिंग पूल के किनारे खड़े एक शख्स  पर हमला कर देता है। तेंदुआ अचानक से शख्स पर हमला बोल देता है, जिसकी वजह से शख्स पहले तो कुछ समझ नहीं पता है, लेकिन बाद में खुद को संभालते हुए जैसे-तैसे अपनी जान बचाने में कामयाब हो पाता है। 

    वीडियो में नज़र आता है कि, तेंदुआ शख्स पर जानलेवा हमला करता है। लेकिन, शख्स हिम्मत नहीं छोड़ता है और उसका डटकर सामना करता है। वह डंडा उठाकर तेंदुए से भिड़ जाता है। जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग जाता है। इस वीडियो को देखकर लोग उस शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसे हिम्मत वाला कह रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर animals_powers नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।