दिल्ली में बंदर ने किया मेट्रो में सफर, कांच से देखता रहा बाहर का नजारा

    Loading

    नई दिल्ली : आये दिन सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब वीडियो आते रहते है, जिसे लोग बेहद पसंद करते है, तो कभी ट्रोल करते है । ऐसा ही एक वीडियो बड़े तेजी वायरल हो रहा है। दिल्ली मेट्रो में शनिवार को एक गजब नजारा दिखाई दिया। दिल्ली मेट्रो के एक कोच में बंदर आ गया। जिसे देख लोग हैरान रह गए। कुछ यात्री डर भी गए। यह बंदर मेट्रो के अंदर कभी टहलता हुआ दिखाई दिया तो कभी यात्रियों की बगल में बैठकर सफर करता हुआ दिखा। मेट्रो के अंदर पहुंचे बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

    सोशल मीडिया पर शनिवार ये वीडियो सामने आया। ट्विटर पर वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा कि एक बंदर पहले घूमता है और अंत में एक यात्री के बगल वाली सीट पर बैठ जाता है।कभी शीशे के अंदर से झांकता है तो कभी इधर-उधर भागता है। यह बंदर कभी उस यात्री के हाथ को पकड़ता है तो कभी शीशे से बाहर को झांकता है। 

    वीडियो में एक व्यक्ति यमुना बैंक स्टेशन कह रहा है। जो दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर पड़ता है। हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) इस घटना की पुष्टि नहीं कर रहा है।वीडियो कब का है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। इस वीडियो को मेट्रो के अंदर सफर कर रहे किसी यात्री ने बनाया है और फिर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो अब वायरल हो रहा है।एक यूजर्स ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा-एक बंदर मेट्रो के अंदर,