File Photo
File Photo

    Loading

    कानपूर: औरतों का गहनों (Jewelry) से एक अलग ही लगाव होता है, जो उनकी सुंदरता में चार-चांद लगाने का भी काम करता है। खासकर शादी में दुल्हन (Bride) गहनों से सजी-धजी बेहद खूबसूरत नज़र आती हैं। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, एक नई दुल्हन का गहनों के लिए प्यार दूल्हे और उसके परिवार के लिए हानिकारक साबित हुआ। दुल्हन इतनी नाराज हो गई कि, मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया। 

    दुल्हन ने की अजीब जिद

    ये अजीबोगरीब मामला उत्तर प्रदेश (UP News) के कानपुर (Kanpur) का है। जहां एक मामूली सी बात पर दुल्हन ने ससुराल जाने से साफ़ इंकार कर दिया। दोनों परिवार के सदस्यों में झगड़ा इस हद तक पहुंच गया कि दोनों पक्ष पुलिस स्टेशन पहुंच गए। दरअसल कानपुर के रहने वाले संतोष यादव की बेटी की शादी बीते शुक्रवार को हुई। शादी के दिन दुल्हन को ससुराल वालों ने सोने के गहने दिए, लेकिन बात तब बिगड़ी जब ससुराल की तरफ से दिए गए झुमके नकली निकले। जब दुल्हन को इस बात का पता चला तो वह अपने पति से नाराज हो गई और ससुराल न जाने की जिद पर अड़ गई। 

    पुलिस ने कराई सुलह 

    इसी वजह से दोनों परिवारों में गहमागहमी शुरू हुई, जिसके बाद बहस कर दोनों परिवार थाने पहुंच गए। जहां दूल्हे रोहित ने बताया कि सारे गहने असली ही दिए हैं, लेकिन बस झुमके ही नकली हैं, क्योंकि समय पर वह अरेंज नहीं हुए तो, इसी वजह से आर्टिफिसल खरीदकर दिए गए थे। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पुलिस ने दुल्हन को उसके ससुराल भेज दिया। मामले में समझौता करवाया गया कि ससुराल पक्ष दुल्हन को घर ले जाकर सोने के झुमके दिलाएंगे।