(Image-Instagram-trans_allyssa)
(Image-Instagram-trans_allyssa)

    Loading

    नई दिल्ली: दुनिया हर चीजों में इतनी आगे निकल रही है, जिसके बारे में हम कभी सोच भी नहीं सकते। जैसा कि हम सब जानते है धरती पर भगवान ने इंसान को महिला और पुरुष के रूप में भेजा है, लेकिन कई बार एक तीसरा जेंडर या कहें पुरुष के शरीर में महिला का जन्म या महिला के शरीर में पुरुष का जन्म गलती से हो जाता है, यह एक प्राकृतिक गलती है जिस वजह से गलत जेंडर में इंसान का जन्म होता है। भगवान की इस गलती का पता इंसान को खुद देर से लगता है। जब एक अलग सा अहसास उनमें पनपने लगता है तो वह जान जाते हैं कि वह असल में किसी और जेंडर से हैं।

    क्या हो जब एक शादीशुदा शख्स अपनी पत्नी से अचानक कहे कि मैं अंदर से लड़की होने जैसा महसूस करता हूं? चौंक गए न?  ऐसे में पत्नी को कैसा महसूस होगा? इन सभी सवालों से आप हैरान हुए न? लेकिन एक अमेरिकी महिला अपने पति के लिए कुछ ऐसा कर जाती है कि आपको भी सच्चे प्यार पर यकीन करना ही पड़ जाएगा। आइए जानते है आखिर क्या है कहानी…. 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Allyssa Connor (@trans_allyssa)

    जब पति ने बताई पत्नी एंड्रिया को अपनी सच्चाई

    आपको बता दें कि दरअसल ये कहानी यूटा के रहने वाले एक कपल अलिशा और एंड्रिया की है। असल में एंड्रिया अलीशा की पत्नी थीं, क्योंकि एंड्रिया ने केविन नाम के युवक से शादी की थी। हालात कुछ ऐसे आ बनते हैं कि आज एंड्रिया तो पत्नी के किरदार में हैं ही लेकिन उनके पति केविन रूप और नाम बदलकर अलीशा बन चुके हैं। जी हां आप जानकर चौंक जाएंगे लेकिन आपको बता दें कि आज दोनों महिलाएं एक साथ हैं और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।  दरअसल एंड्रिया बताती हैं कि उनके पति केविन ने एक दिन ऐसा सच बताया जिसे सुनकर वह भौंचक्की रह गईं, इसके बाद क्या हुआ? आइए जानते है पूरी कहानी। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Allyssa Connor (@trans_allyssa)

    ‘पति नहीं अपनी पत्नी बना लो’

    केविन पत्नी एंड्रिया को बताते हैं कि वह असल में अंदर से एक लड़की होना महसूस करते हैं। जिस पर पत्नी एंड्रिया बहुत सोचने के बाद कुछ ऐसा करती है कि केविन को भी विश्वास नहीं हो पाता। जी हां एंड्रिया पति की मदद करती हैं। वह उन्हें एक महिला बनने के लिए तमाम कोशिशें करना शुरू कर देती हैं। इस बीच उन्हें कई कम्युनिटी से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया जाता है। लोग उन्हें ताने देने लगते हैं लेकिन एंड्रिया दुनिया के तानों से बेफिक्र पति का साथ देती हैं। आज केविन अलीशा के रूप में पहचाने जाते हैं। वह पत्नी एंड्रिया के साथ अपने बदले रूप में बेहद खुश हैं, फ़िलहाल इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।