Man made kurta from sack video going viral
शख्स ने बोरे से बनाया कुर्ता (सौजन्य: इंस्टाग्राम fashiongalaxy123)

Loading

नवभारत डिजिटल डेस्क: हर बार ईद (Eid) पर नए और स्टाइलिश कपड़ों के ट्रेंड (Trend) आते रहते हैं। ईद एक ऐसा त्यौहार है जहां मार्किट (Market) में खरीदारों का मेला लगा हुआ होता है। हर दूकान दार अपने बेस्ट कलेक्शंस (Best Collections) के साथ ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने की कोशिश में होता है। वैसे तो ईद पर हर कोई सबसे अलग और खूबसूरत जोड़ा अपने लिए चुनता है।

आज हम आपको ईद का एक ऐसा अजब गजब जोड़ा (Eid Dress) दिखाएंगे जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे और इस जोड़े को बनाने वाले शख्स की तारीफें करने लगेगे। ईद की जोरदार तैयारियों के बीच सोशल मीडिया पर लड़कों के लिए एक खास मटेरियल से बने कुर्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुर्ते का स्टाइल कुछ ऐसा है जिसे देख लोग खूब मजे ले रहे है।

दरसल, fashiongalaxy123 नामक इंस्टग्राम अकाउंट से एक शख्स ने वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक बोरी (Sack) से गजब की कलाकारी करता है। यूनिक कुरता बनाने के चक्कर में शख्स बोरी से ही कुरता- पजामा बना लेता है। शख्स की कलाकारी भी इतनी जोरदार होती है की बोर का ये कुरता बेहद आकर्षक और खूबसूरत दिखाई देता है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग इसे शेयर कर खूब वायरल कर रहे है और एक दूसरे से पूछ रहे हैं की ईद पर ये कुरता कोण पहनने वाला है?